Friday, April 3, 2020

ओलम्पिक सीडिंग में बजरंग, विनेश शीर्ष-4 में

https://ift.tt/2UVPWKL

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पुरुष कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया को 65 किलोग्राम भारवर्ग की ताजा जारी युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। इसका मतलब है कि वह टोक्यो ओलम्पिक में शीर्ष चार सीड में रहेंगे।

वहीं 57 किलोग्राम भारवर्ग में रवि दहिया को चौथा स्थान मिला है और वो भी ओलम्पिक में शीर्ष-4 सीड में रहेंगे।

वहीं महिला रैंकिंग में वीनेश फोगाट को 53 किलोग्राम भारवर्ग में तीसरा स्थान मिला है। जापान की मायु मुकाइदा दूसरे और उत्तर कोरिया की यंग पाक को पहला स्थान मिला है। वीनेश 18 अंकों के साथ शीर्ष-4 में सुरक्षित हैं।

पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक पुनिया को दूसरा स्थान मिला है। वह ईरान के हसन याजदानी से पीछे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bajrang in Olympic seeding, Vinesh in top-4
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2X7uIMG

No comments:

Post a Comment