Saturday, March 28, 2020

Video: रामायण का कमबैक, DD पर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठे जावड़ेकर

https://ift.tt/33Ti1H2

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन में जनता की मांग पर शनिवार से दूरदर्शन पर प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का फिर से प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी तय समय पर अपने आवास पर टीवी खोल कर रामायण देखने बैठे। दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह 9 बजे से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रसारण शुरू होने से पहले ही टीवी खोल कर बैठ गए थे। उन्होंने पूरे एक 1 घंटे तक रामायण का आनंद लिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सभी केबल ऑपरेटरों को रामायण और महाभारत अनिवार्य रूप से दिखाने का निर्देश दे रखा है। लॉक डाउन के बीच जनता की मांग पर 28 मार्च से शुरू हुए रामायण के प्रसारण का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे से दस बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। अब हर शनिवार को दो एपिसोड का इसी समय पर प्रसारण होगा। बता दें कि प्रसार भारती नें रामायण के बाद महाभारत के भी फिर से प्रसारण की व्यवस्था की है। हर शनिवार को डीडी भारती पर दोपहर 1 बजे और शाम 7.00 बजे महाभारत के रोज 2 एपिसोड दिखाए जायेंगे।

Coronavirus India Live updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 149 नए मामले, कुल आंकड़ा 887 पहुंचा, अब तक 20 की मौत



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
When Javadekar opened the TV to watch Ramayana
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2wKD2qZ

No comments:

Post a Comment