Monday, March 2, 2020

निर्भया केस: दोषियों को कल होगी फांसी! SC पवन की याचिका पर सुनवाई कर आज करेगा फैसला

https://ift.tt/3ch2cxz

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को तीन मार्च को फांसी मुकरर की गई है। हालांकि इस पर संशय बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट आज दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ पवन की याचिका पर फैसला सुनाएगा। बता दें तीन गुनहगारों की क्यूरेटिव याचिका पहले ही खारिज हो चुकी हैं 

विनय ने किया खुद को घायल
चारों दोषी अपनी फांसी टालने के लिए नए-नए हथकड़े अपना रहे हैं। इससे पहले विनय शर्मा ने खुद का सिर दीवार पर मार दिया है। 16 फरवरी को हुई घटना में उसे हल्की चोटें भी आई थी। दोषियों को वकील एपी सिंह का कहना है कि विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपनी मां को भी नहीं पहचान पा रहा। 

दो बार टली फांसी
बता दें पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। चारों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति के पास मुकेश सिंह की दया याचिका लंबित रहने के कारण फांसी पर रोक लग गई। अदालत ने 17 जनवरी को फिर नया डेथ वारंट जारी कर फांसी की तारीख 1 फरवरी को मुकरर की थी। हालांकि 31 जनवरी को कोर्ट ने तीन गुनहगार पवन, विनय और अक्षय की फांसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi gang rape case supreme court hear today curative petition of death row convicts pawan gupta
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Pylg0v

No comments:

Post a Comment