Thursday, March 12, 2020

राजनीति: RJD ने प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

https://ift.tt/2xz6EYJ

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा गुरुवार सुबह आरजेडी ने पटना में की। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

आरजेडी की एक तरफा घोषणा चौकाने वाली है, क्योंकि कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवार के लिए आरजेडी पर दबाव बनाए हुए थी। खुद बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर आरजेडी को अपना वादा निभाने को कहा था, लेकिन कांग्रेस की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के बाद भी आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने अपने खास लोगों को राज्यसभा भेजना का फैसला किया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RJD announced its candidates for Two Rajya Sabha seats in Bihar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cT3Nde

No comments:

Post a Comment