Thursday, March 12, 2020

डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे फिसला

https://ift.tt/38OMkiZ

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 61 पैसे फिसलकर 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कोरोनावायरस का प्रकोप दुनियाभर में गहराने के कारण वैश्विक बाजार पर मंदी की आशंकाओं से देसी करेंसी में कमजोरी आई है।

रुपया बीते सत्र में मजबूती के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, लेकिन वैश्विक बाजार से मिले संकेतों और कोरोनावायरस को लेकर घरेलू बाजार में घबराहट के कारण रुपये में फिर कमजोरी आई है।

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (एनर्जी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता की माने तो देसी करेंसी पर फिलहाल दबाव बना हुआ है और इसमें फिर रिकॉर्ड निचला स्तर देखने को मिल सकता है। बता दें कि 11 अक्टूबर 2018 को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.47 रुपये प्रति डॉलर तक फिसला था जोकि हाजिर में देसी करेंसी का रिकॉर्ड निचला स्तर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rupee slipped 61 paise against dollar
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2wNyaB9

No comments:

Post a Comment