डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 49.06 अंक या 0.13% बढ़कर 38672.76 पर और निफ्टी 14.50 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 11317.80 पर खुला है। लगभग 452 शेयरों तेजी, 208 शेयरों में गिरावट आई है, और 33 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में तेजी
भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, यूपीएल, बजाज ऑटो, यस बैंक, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और मारुति सुजुकी में गिरावट देखने को मिल रही है।
22 पैसे मजबूत होकर 73.07 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे की मजबूती के साथ 73.07 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे टूटकर 73.29 के स्तर पर बंद हुआ था।
तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 479.68 अंक या 1.26% की बढ़त के साथ 38,623.70 पर और निफ्टी 170.55 अंक या 1.53% बढ़कर 11,303.30 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Iufr0h
.
No comments:
Post a Comment