डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 489.93 अंक या 1.28% बढ़कर 38,633.95 पर और निफ्टी 158.30 अंक या 1.42% की बढ़त के साथ 11,291.10 पर खुला है। लगभग 562 शेयरों में तेजी, 102 शेयरों में गिरावट आई है और 19 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में तेजी
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स, आईओसी, भारती एयरटेल, यूपीएल और ओएनजीसी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि बजाज ऑटो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
27 पैसे मजबूत होकर 72.46 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 27 पैसे की मजबूती के साथ 72.46 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 72.73 के स्तर पर बंद हुआ था।
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 153.27 अंकों की गिरावट के साथ 38,144.02 पर और निफ्टी 69.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,132.75 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PGA0Ky
.
No comments:
Post a Comment