डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 1,281.85 अंक या 3.33% की गिरावट के साथ 37188.76 पर और निफ्टी 386.30 अंक या 3.43% नीचे गिरकर 10882.70 पर खुला है। लगभग 74 शेयरों में तेजी, 802 शेयरों में गिरावट आई है और 27 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में गिरावट
निफ्टी पर कोला इंडिया, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स, यस बैंक, आरआईएल, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
62 पैसे कमजोर होकर 73.94 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 62 पैसे की कमजोरी के साथ 73.94 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 73.32 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच MCX पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। MCX पर सोना 44,500 के पार चला गया है।
तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 61.13 अंकों की तेजी के साथ 38,470.61 पर और निफ्टी 18.00 अंकों की तेजी के साथ 11,269.00 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cA8iJv
.
No comments:
Post a Comment