डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सस्ती सुविधा देने वाली एयरलाइन GoAir ने तीन दिन का समर सेल ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत गोएयर मात्र 955 रुपये में डोमेस्टिक और 5,799 रुपये में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने का मौका दे रही है। इस योजना में टिकट की बिक्री तीन दिनों के लिए है, जिसमें ग्राहक 3 मार्च से 5 मार्च तक टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि यात्रा की तारीख 17 मार्च से 16 अप्रैल 2020 के बीच है।
इस ऑफर में बुक किए गया टिकट नॉन रिफंडेबल है। एयरलाइन ने कहा कि घरेलू यात्रा के लिए ग्राहक अहमदाबाद, आइजोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और वाराणसी के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं।
जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए फुकेट, माले, मस्कट, अबू धाबी, दुबई, बैंकॉक, कुवैत, दम्मम और कोलंबो के लिए टिकट बुक किया जा सकता है।
टिकट बुक करने के लिए यात्री www.goair.in पर जा सकते हैं। यात्री गोएयर के एप से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा टिकट बुक करने के लिए हवाई अड्डों पर एयरलाइन के काउंटर पर भी जा सकते हैं।
गोएयर 19 मार्च से मुंबई-दोहा रूट पर डेली फ्लाइट की शुरुआत करेगी। बता दें कि गोएयर रोजाना 300 से अधिक उड़ानें संचालित करता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IgmWYp
.
No comments:
Post a Comment