डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से लगातार घरों में रहने की अपील की जा रही है। ऐसी परिस्थिति में लोग आसानी से घर पर ही अपना समय बिता सकें इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि, दूरदर्शन पर फिर से रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। 80 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल रामायण दूरदर्शन पर कल यानी 28 मार्च से शुरू हो रहा है।
Happy to announce that on public demand, we are starting retelecast of 'Ramayana' from tomorrow, Saturday March 28 in DD National, One episode in morning 9 am to 10 am, another in the evening 9 pm to 10 pm.@narendramodi
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
@PIBIndia@DDNational
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को बताया, लॉकडाउन के बीच पब्लिक की डिमांड पर शनिवार से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने बताया, पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे से 10 बजे तक चलेगा।
महाभारत के प्रसारण पर भी विचार कर रही सरकार
सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल 'महाभारत' को भी फिर से प्रसारित करने पर भी विचार कर रही है। रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का प्रसारण 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xxDSHB
.
No comments:
Post a Comment