नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संकट के इस समय मे जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि भाजपा की और से मोदी किट के नाम से जरूरत मंद लोगों तक सामान पहुंचाया जाएगा।
गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान बांटे जाने वाले इस किट में चावल, दाल, बिस्किट, तेल और साबुन जैसा जरूरी सामान होगा। इस बावत भाजपा हाई कमान ने सभी प्रदेश इकाई को कहा है कि इस तरह के किट बनाकर सभी जरूरत मंदों तक पहुंचाए जाएं।
इससे पहले भाजपा ने गुरुवार को ही महाभोज अभियान शुरू किया, जिसके तहत भाजपा की ओर से पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं को पांच जरूरत मंद लोगो को प्रतिदिन भोजन कराने को कहा गया था। पार्टी अध्य्क्ष जे.पी नड्डा हर दिन देश भर में चलाए जा रहे पार्टी के इन अभियानों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा करते हैं।
इससे पहले केंद्र की राजग सरकार ने गुरुवार को ही गरीबों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। वित्त मंत्री ने कहा था कि इस पैकेज की मदद से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों की मदद की जाएगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39k3lli
.
No comments:
Post a Comment