Wednesday, March 4, 2020

CoronaVirus: भारत में कोरोना से हड़कंप, तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक आज

https://ift.tt/3aweNvb

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय आज (4 मार्च) बैठक करेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

गुरुग्राम में कोरोना वायरस को लेकर स्कूलों ने अडवाइजरी जारी की है और अभिभावकों को व्हाट्सएप से सूचित कर रहे हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद करीब 70 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

आगरा में 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों के तीन मामले केरल, एक तेलंगाना, एक आगरा और एक नोएडा में मिले हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा के स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद शहर के दो स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया। आगरा में 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

कोरोना की दस्तक के बाद सरकार एक्टिव
भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देते ही सरकार एक्टिव नजर आ रही है। इसे लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की थी। अब आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय समीक्षा बैठक करेगा। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ ये बैठक स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अध्यक्षता में की जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan take meeting with senior officials from Delhi Govt
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39mvbhp

No comments:

Post a Comment