Monday, March 2, 2020

Budget Session: हिंसा के बीच बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, केंद्र को घेरने को तैयार विपक्ष

https://ift.tt/2PDqzeV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंसा के बीच बजट सत्र का दूसरा चरण आज (2 मार्च) से शुरू रहा है। विपक्षी दलों ने संसद में केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। कुछ पार्टियों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस भी दिया है। विपक्षी दल दिल्ली हिंसा, नागरिकता संशोधन कानून और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर संसद में सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा वह गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग कर सकते हैं।

वहीं सरकार भी विपक्ष को जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस दिल्ली हिंसा का मामला संसद में उठाने का मन बना चुकी है। साथ ही कांग्रेस दिल्ली पुलिस की नाकामी को जिम्मेदार ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा भी मांग सकती है। बता दें कि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए हिंसा में करीब 48 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है।

  • दिल्ली हिंसा को लेकर सीपीआई सांसद केके रागेश ने राज्यसभा में रूल 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया।
  • हिंसा के मामले को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने राज्य सभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

UP: आजम खान का योगी सरकार पर आरोप- मेरे साथ हो रहा आतंकियों जैसा सलूक

दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को कहा, केंद्रीय बजट को पारित कराने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विपक्ष को हिंसा का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए बल्कि इस पर चर्चा होनी चाहिए कि ऐसी घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति को कैसे रोका जा सकता है।

CoronaVirus: थाईलैंड में कोरोना से पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Parliament Live: Second part of Budget Session of Parliament begin today, Opposition raise Delhi riots issue
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2I6AxBD

No comments:

Post a Comment