Tuesday, March 17, 2020

दिल्लीः बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू, पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद

https://ift.tt/3b3XD86

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस को लेकर देशभर में बढ़ रही चिंता के बीच आज (17 मार्च) बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। संसद भवन में जारी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

माना जा रहा है कि, आज की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की ओर से कोरोनावायरस को लेकर देशभर में बढ़ती चिंता और इससे निपटने में सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दी जायेगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन हो सकता है। वह कोरोनावायरस को लेकर एक संक्षिप्त भाषण दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर सांसदों को जन जागरण अभियान चलाने को कहा जा सकता है।

गौरतलब है कि संसदीय दल की पिछली बैठक में मोदी ने सांसदों की जमकर क्लास ली थी और देश के लिये समय निकालने के लिए नसीहत दी थी। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया था। बैठक में मोदी ने दिल्ली हिंसा पर विस्तृत चर्चा की थी। ऐसे में समझा जा सकता है कि आज मोदी कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी साझा करेंगे।

कोरोनावायरस: चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3213 हुई, 80,860 कन्फर्म मामले



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BJP parliamentary party meeting today amid concern spread by coronavirus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2QBH7EX

No comments:

Post a Comment