फतेहपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। फतेहपुर जिले में एक उप निरीक्षक के बार में लड़कियों के साथ वर्दी में नाचने तथा उनपर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हुसैनगंज पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल को वीडियो में वर्दी पहने हुए ही बार गर्ल्स के साथ नाचते देखा जा रहा है। वीडियो में उसे लड़कियों पर नोट उड़ाते भी देखा जा रहा है।
यह मामला फतेहपुर में शनिवार रात हुए एक कार्यक्रम का है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारी के व्यवहार को देखते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, हम वीडियो क्लिप में दिख रहे कांस्टेबलों की भी पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ifu4nW
.
No comments:
Post a Comment