डिजिटल डेस्क, तेहरान। सीरिया में ईरान के राजदूत रहे पूर्व अधिकारी होसैन शेखोलेस्लाम की गुरुवार को कोरोनावायरस (सीओवीआईडी-19) संक्रमण के चलते मौत हो गई। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने इस बात की जानकारी दी।
ईरान की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 107 हो गई, जिसमें से 92 मौतें सिर्फ बुधवार को हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,922 से बढ़कर 3,513 हो गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39ur96D
.
No comments:
Post a Comment