Thursday, March 5, 2020

बिहार : नालंदा में चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

https://ift.tt/2VKiybZ

बिहारशरीफ, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक डॉ. प्रिय रंजन कुमार प्रियदर्शी (42) सुबह अस्पताल जा रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रियदर्शी हरनौत प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे। चिकित्सक नूरसराय थाना इलाके के नोसरा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद चिकित्सकों में आक्रोश देखा जा रहा है। वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों की जांच चल रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bihar: Doctor shot dead in Nalanda
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2THrEUa

No comments:

Post a Comment