Monday, March 2, 2020

इथियोपिया के लेगीज ने फिर जीता टोक्यो मैराथन

https://ift.tt/2Tb4XbZ

टोक्यो, 1 मार्च (आईएएनएस)। इथियोपिया के बिरहानू लेगीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को आयोजित 2020 टोक्यो मैराथन का पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।  कोरोनावायरस के कारण इस साल इस मैराथन में बहुत कम लोगों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में 38 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण कई लोगों ने इस मैराथन से नाम वापस ले लिया।

लेगीज ने दो घंटे 2 मिनट और 48 सेकेंड का अपना पर्सनल बेस्ट टाइम निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। बीते साल बर्लिन मैराथन में लेगीज ने 2:04:15 घंटे का समय निकाला था। सोमाली में जन्मे बेल्जियम के धावक बशीर आब्दी ने 2:04:49 घंटे के साथ दूसरा और इथियापिया के ही सिसे लेमा ने 2:04:51 घंटे समय के साथ तीसरा स्थान पाया।

महिला वर्ग का खिताब केन्या में जन्मीं इजरायली धाविका लोनाह चेमताई सालपीटर ने जीता। सालपीटर ने 2:17:45 घंटे के साथ पहला स्थान पाया। बीते साल की विजेता बिरहेन दिबाबा (इथियोपिया) ने 2:18:35 घंटे के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ethiopians' legies again won Tokyo Marathon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3av22kz

No comments:

Post a Comment