Monday, March 2, 2020

लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल डीजल के दाम, कच्चे तेल में तेजी

https://ift.tt/32NKf5q

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल के दाम में जहां 22-23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, वहीं डीजल फिर 20-21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इन तीन दिनों में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 50 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते दिनों कच्चे तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। हालांकि कच्चे तेल में फिर तेजी लौटी है।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 71.49 रुपये, 74.16 रुपये, 77.18 रुपये और 74.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में डीजल का भाव भी घटकर क्रमश: 64.10 रुपये, 66.43 रुपये, 67.13 रुपये और 67.65 रुपये प्रति हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के मई सौदे में 3.32 फीसदी की तेजी के साथ 51.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के अप्रैल अनुबंध में पिछले सत्र से 3.04 फीसदी की तेजी के साथ 46.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel prices decreased for the third consecutive day, crude oil rose
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32NGbSI

No comments:

Post a Comment