डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन ने आज (गुरुवार) दिल्ली कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ताहिर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी भी दाखिल की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ के लिए ताहिर को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले गई है।
Delhi: Suspended AAP Councillor Tahir Hussain surrenders before Court. Hussain through his lawyer Mukesh Kalia had moved a surrender plea before Additional Chief Metropolitan Magistrate (ACMM) Vishal Pahuja. #DelhiViolence pic.twitter.com/0h8pej18VW
— ANI (@ANI) March 5, 2020
दिल्ली हिंसा के सात दिन सरेंडर करने पहुंचे ताहिर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मुझे पर जो आरोप लगाए गए हैं। सभी निराधार हैं।आईबी अधिकारी अंकित की मौत को लेकर ताहिर ने कहा, जांच के बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा। मैं खुद उनकी मौत से बहुत दुखी हूं। मैं उस वक्त वहां पर नहीं था, मेरे परिवार का कोई सदस्य भी वहां कोई नहीं था। मैं 24 तारीख को ही पुलिस को घर सौंपकर चला गया था। यह पूरी वारदात 25 तारीख को हुई है।
इससे पहले ताहिर हुसैन के वकील मुकेश कालिया ने जानकारी दी थी कि ताहिर सरेंडर करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) के रास्ते में हैं। अगर वो बीच में गिरफ्तार किए बिना कोर्ट पहुंचते हैं तो वो कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे। इससे पहले ताहिर हुसैन ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे ख़ारिज कर दिया गया।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cx7F3o
.
No comments:
Post a Comment