Tuesday, February 25, 2020

Trump India visit day 2 live: दिल्ली में आज मिलेंगे मोदी-ट्रंप, कई बड़े समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर !

https://ift.tt/2vZ5B3k

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump India Visit) के भारत दौरे का आज (मंगलवार) दूसरा दिन है। डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime minister narendra modi) के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। कल (सोमवार) अहमदाबाद मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने डिफेंस डील का ऐलान किया, जिसने दोनों देशों में बड़े समझौते की उम्मीद जगा दी है। आज दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। वहीं, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दिल्ली में एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी।

US President Donald Trump India Visit Live updates

08.52 AM: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता

08.50 AM: दिल्ली के सरकारी स्कूल जाएंगी मेलानिया ट्रंप

आज दिन-भर ऐसा रहेगा अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यक्रम

10.00 AM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे। जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

10.30 AM: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

11.00 AM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे।

11.30 AM: हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

12.00 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के साथ लंच करेंगे। 

12.40 PM: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

01.10 PM: इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास भी आएंगे। इ

07.30 PM: ट्रंप शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे।

08.30 PM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया है।

10:00 PM: वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
US President Donald Trump India Visit day 2 Bilateral talks Defense deal Modi Trump meet in Delhi Trump live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HPQ6gD

No comments:

Post a Comment