डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 365.09 अंक या 0.91% की गिरावट के साथ 39916.11 पर और निफ्टी 104.50 अंक या 0.89% नीचे गिरकर 11693.40 पर खुला है।
इन शेयरों में गिरावट
नेस्ले, एशियन पेंट्स, ज़ी, एसबीआई और एचयूएल इंडेक्स में प्रमुख लाभार्थियों में हैं। जबकि सिप्ला, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती इंफ्राटेल, विप्रो, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आरआईएल, यस बैंक और एचडीएफसी में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
13 पैसे मजबूत होकर 71.75 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे की मजबूती के साथ 71.75 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.88 के स्तर पर बंद हुआ था।
तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 82.03 अंकों की गिरावट के साथ 40,281.20 पर और निफ्टी 31.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,797.90 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cej9J5
.
No comments:
Post a Comment