डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 138.96 अंक या +0.34% की बढ़त के साथ 40502.19 पर और निफ्टी 42.65 अंक या +0.36% बढ़कर 11872.05 पर खुला है।
15 पैसे मजबूत होकर 71.84 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे की मजबूती के साथ 71.84 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.99 के स्तर पर बंद हुआ था।
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 806.89 अंक या 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40363.23 पर और निफ्टी 251.50 अंक या 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11829.40 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2w005NS
.
No comments:
Post a Comment