डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले दो महीने से बंद नोएडा-फरीदाबाद का रास्ता खुल गया है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के चलते रास्ता 69 दिन से बंद था। उत्तरप्रदेश पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते को खोल दिया है।
शाहीन बाग का रास्ता नहीं खुला
पुलिस ने बैरिकेडिंग हटा ली है। रोड नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली और फरीदाबाद की तरफ जाती है। हालांकि शाहीन बाग की ओर से जाने वाली सड़क को नहीं खोला गया है। इस रास्ते को खोलने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने दो वार्ताकार को नियुक्त किया है। दोनों वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन दो दिन शाहीन बाग पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
Noida-Faridabad road has been reopened. It was shut for the last 69 days due to ongoing anti-CAA/NRC protest in Shaheen Bagh in Delhi https://t.co/zsV4kFoDlK pic.twitter.com/8sfks8e8LH
— ANI (@ANI) February 21, 2020
वातार्कारों ने की प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात
वातार्कारों ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को शाहीनबाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं से मुलाकात की। मगर उनके जाने के बाद वे खुश नजर नहीं आईं। साधना रामचंद्रन के यह कहने पर कि शुक्रवार को हम 10-15 महिलाओं से अलग में बात करेंगे, इस तरह खुले मंच से बातचीत नहीं हो सकती। आप ही जगह चुनिए और 10-10 का ग्रुप बना लीजिए, ताकि बात कर हम कोई हल निकाल सकें, शाहीनबाग की महिलाओं ने नाराजगी जताई।
एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा कि ये लोग सीएए या एनआरसी पर बात करने नहीं आए हैं, ये सिर्फ सड़क खुलवाने आए हैं। इन्हें हमारी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। साधनाजी कहती हैं कि ग्रुप में बात करो, हम क्या बात करेंगे ग्रुप में? 10 महिलाएं जाएंगी और वहां सिर्फ एक बोलेगी, बाकियों के दिल की बात दिल में ही रह जाएगी।
महिला ने आगे कहा, हम तो पहले से ही बोल रहे हैं पुलिस ने जो सड़क बंद कर रखी है, उसे खोली जाए। वकील साधना रामचंद्रन ने आंदोलकारियों को चेताया कि अगर बात नहीं बनी तो मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में जाएगा। तब सरकार जो चाहेगी, करेगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37PRHO1
.
No comments:
Post a Comment