डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरभारत के इलाकों में एकबार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री दर्ज किया गया है। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण दिल्ली में गिरावट बनी रहेगी। वहीं मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
22 ट्रेन चल रही लेट
कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। विजिबिलिटी कम होने कारण सड़कों पर लोगों को गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन लेट चल रही हैं। वहीं 5 फ्लाइट भी देरी से चल रही है।
#WATCH Delhi: Dense layer of fog on Barapullah flyover, this morning. pic.twitter.com/NhlqAzgUbb
— ANI (@ANI) January 22, 2020
कई हिस्सों में शीतलहर जारी
देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और यूपी में सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं शिमला और कश्मीर घाटी में बर्फ गिर रही है। हिमाचल प्रदेश में पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
#WATCH Delhi: A dense layer of fog covers the national capital this morning. Visuals from Sarita Vihar. pic.twitter.com/njvMgHhRXF
— ANI (@ANI) January 22, 2020
यूपी में सर्द हवाएं बढ़ाएंगी गलन
लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में कोहरे के कारण गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के कारण रात में गलन और बढ़ने का अंदेशा जताया है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रहीं पहाड़ी हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है।मंगलवार को कानपुर का न्यूतनम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 7.1 डिग्री, प्रयागराज का 6.9 डिग्री, बहराइच का 7.2 डिग्री और आगरा का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RFnfA9
.
No comments:
Post a Comment