Wednesday, January 22, 2020

Survey: दुनियाभर में सरकार और मीडिया पर भरोसा घटा लेकिन भारत-चीन में बढ़ा

https://ift.tt/3avgABi

डिजिटल डेस्क, दावोस। दुनियाभर में जहां लोगों का सरकार और मीडिया पर से विश्वास कम होते जा रहा है। वहीं भारत और चीन में लोगों का भरोसा बढ़ा है। चीन जहां पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं रूस दोनों ही मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। यह दावा मंगलवार को विश्व आर्थिक मंच (डबल्यूईएफ) के दावोस में वार्षिक सम्मेलन एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर 2020 की सालान सर्वे रिपोर्ट में किया गया। रिपोर्ट के अनुसार भारत उन देशों में शामिल हैं, जहां लोगों को नौकरी खोने की सबसे ज्यादा चिंता होती है। सर्वे रिपोर्ट 28 देशों के 34 हजार लोगों से बातचीत कर तैयार की गई है। 

पूंजीवाद कर रहे नुकसान
सर्वे में कहा गया है कि मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था और रोजगार की स्थिति होने के बावजूद ज्यादातर लोगों को भरोसा नहीं है कि उनकी स्थिति में पांच साल में सुधार होगा। वहीं 56% लोगों का मानना है कि मौजूदा समय में पूंजीवाद भलाई करने के मुकाबले नुकसान ज्यादा कर रहा है। 

नौकरी खोने का डर
एडलमैन के सीईओ रिचर्ड एडलमैन ने कहा, हम भरोसे की कमी का सामना कर रहे हैं। आर्थिक वृद्धि ने विश्वास बढ़ाया है। यह एशिया में बना हुआ है, परंतु विकसित मार्केट में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर 83% कर्मचारी ऑटोमेशन, लंबे समय से चली आ रही सुस्ती, प्रशिक्षण का अभाव, सस्ती विदेशी प्रतिस्पर्धा, इमीग्रेशन और अस्थायी रोजगार वाली अर्थव्यवस्था के कारण नौकरी खोने के डर से टेंशन में है।

ग्रोथ में गिरावट
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल जीडीपी वृद्धि को लेकर दुनियाभर के सीईओ के मन में निराशा है। 53% सीईओ ने ग्रोथ में गिरावट को स्वीकारा है। पिछले वर्ष ऐसा कहने वाले सिर्फ 29% थे। सर्वे में 83 देशों के 1,600 सीईओ को शामिल किया गया था। 

मीडिया नहीं कर रही अच्छा काम
वहीं  57% लोगों का मानना है कि मीडिया खबरों को सही तरह से पेश करने और फैक्ट पर आधारित खबरों में अच्छा काम नहीं कर रही है। वहीं चीन में 85% और भारत में 82% लोग मीडिया पर भरोसा करते हैं। जर्मन में सिर्फ 48% लोग मीडिया के काम में से संतुष्ट है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Edelman trust barometer 2020 global report 83 percent people worry about future of work
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Recm9y

No comments:

Post a Comment