Monday, January 20, 2020

Share market: सेंसेक्स 121 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,375 के पार

https://ift.tt/2RbIwCF

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 121.77 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 42067.14 पर और निफ्टी 23.40 अंक या 0.19% बढ़कर 12375.80 पर खुला है।

इन शेयरों में तेजी
आरआईएल, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंडेक्स पर प्रमुख लाभार्थियों में से हैं। जबकि टीसीएस, जेएसपीएल और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, आईओसी और ब्लू डार्ट के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

रुपए में 2 पैसे की गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की कमजोरी के साथ 71.10 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 12.81 अंक की बढ़त के साथ 41,945.37 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 41,850.29 का निचला और 42,063.93 का उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 3.15 प्वाइंट नीचे 12,352.35 पर हुई थी। इंट्रा-डे में 12,321.40 का निचला और 12,385.45 का उच्च स्तर छुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RwKPPN

No comments:

Post a Comment