डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से तालकटोरा स्टेडियम में शुरू होगा। चर्चा में हिस्सा लेने के लिए 9वीं से 12वीं क्लास के छात्रों को निबंध प्रतियोगिता के जरिए चुना गया है। जिसमें छात्रों ने अलग-अलग मुद्दों पर निबंध लिखे।
ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। छात्रों ने पीएम मोदी से पूछने के लिए जो सवाल भेजे हैं। उनमें पढ़ाई-लिखाई, तनाव और स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं। वहीं मानव संसाधन मंत्रालय ने कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों को जिम्मेदारी दी थी और बजट तैयार किया गया था। छात्रों के रहने, आने-जाने का इंतजाम का खर्च मानव संसाधन मंत्रालय उठा रहा है।
दिव्यांग छात्रों को मिलेगा मौका
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। दिव्यांग छात्रों को लाने और उनके बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कहा कि, दिव्यांग छात्रों ने कार्यक्रम में ज्यादा रूचि दिखाई है।
दो हजार छात्र होंगे शामिल
9वीं से 12वीं कक्षा के दो हजार छात्रों का चयन किया गया है। जो तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 15 करोड़ से अधिक छात्र अपने स्कूल से कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GbHHmR
.
No comments:
Post a Comment