डिजिटल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे से होगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को पहले मैच में 6 और दूसरे मैच में 7 विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया की नजर तीसरा मैच जीतकर न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जीतने पर होगी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत से 2009 में 2-0 और 2019 में 2-1 से टी-20 सीरीज जीती थी। वहीं मेजबान न्यूजीलैंड तीसरा मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
#TeamIndia will take on the @BLACKCAPS in the 3rd T20I at the Seddon Park.
— BCCI (@BCCI) 29 January 2020
Will the men in blue seal the series?
Live action starts at 12.30 PM IST #NZvIND pic.twitter.com/TLkc1yojo2
हेड-टू-हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 13 टी-20 मैच हुए हैं। टीम इंडिया ने 5 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में अब तक हुए 7 मुकाबलों में भारत को 3 में जीत मिली, जबकि 4 मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है।
संभावित प्लेइंग XI
भाारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर/ नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी तथा जसप्रीत बुमरा
न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, रॉस टेलर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर/ डेरेल मिचेल, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर/ स्कॉट कुजेलिन, हामिश बेनेट
टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम शिफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GxSmIQ
.
No comments:
Post a Comment