Monday, January 20, 2020

J&K: शोपियां में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल के 3 आतंकी ढेर

https://ift.tt/368DjQq

डिजिटल डेस्क, शोपियां। जम्मू और कश्मी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से तिलमिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है। इसी बीच प्रदेश के शोपियां जिले में सोमवार को कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल की आतंकी सगंठन हिजबुल मुजाहिदीन से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

आतंकियों की घुसपैठ की फिराक में पाक
भारत द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान निरंतर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन करना एक षड्यंत्र है। हालांकि पाकिस्तान के इस नापाक इरादे से भारतीय सेना भी बेहद अच्छे से वाकिफ है। दरअसल पिछले लंबे समय से पाकिस्तान सीमा पार से निरंतर गोलीबारी की आड़ में भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है, लेकिन भारतीय सेना उसकी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने दे रही है।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान को भारतीय सेना LoC के रास्ते से घुसपैठ नहीं करने दे रही है तो वह कभी ड्रोन के जरिए भारत पर नजर रख रहा है तो कभी समुद्री रास्ते से भारत के अंदर आने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि BSF ने गुजरात के कच्छ जिले के हरामी नाला और सरक्रीक क्षेत्र से 12 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कुल 7 पाकिस्तानी बोट्स बरामद की थी। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान BSF को कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shopian Encounter: 3 Terrorist Killed, Arms & Ammunition Recovered
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Rtin16

No comments:

Post a Comment