Monday, January 20, 2020

IND VS AUS: कोहली वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने, धोनी को पीछे छोड़ा

https://ift.tt/30ArtNE

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में हासिल की। कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली ने मैच में 91 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे। जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 135 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।

भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
भारत ने सीरीज के आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह छठी सीरीज जीत है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IND VS AUS: Virat Kohli became the fastest captain to score 5000 runs in ODIs, MS Dhoni
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37a8Ann

No comments:

Post a Comment