डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सीरीज में लगातार यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।
ऑस्ट्रेलिया की पारी:
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (3) को पारी के तीसरे ओवर में 18 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेज दिया। शमी ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान एरॉन फिंच ने क्रीज पर आए नए बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 8.2 ओवर में 46 रन तक पहुंचा दिया। एक करीबी रन चुराने के चक्कर में एरॉन फिंच रनआउट हो गए। फिंच ने 19 रन बनाए। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मार्नश लबुशाने क्रीज पर हैं।
आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मेहमान टीम ने केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को अंतिम एकादश में मौका दिया है। जबकि भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें :
आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मनीष पांडे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NG3bg9
.
No comments:
Post a Comment