Saturday, January 18, 2020

Hobart International: मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने जीता पहला खिताब, करियर का 42वां WTA डबल्स टाइटल

https://ift.tt/38mmWkO

डिजिटल डेस्क। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल के विमेंस डबल्स का खिताब जीत लिया है। सानिया ने मां बनने के बाद पहला खिताब जीता है। उन्होंने दो साल बाद कोर्ट पर वापसी की थी। यह सानिया का 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब है। सनिया ने शनिवार को विमेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में अपनी जोड़ीदार यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर दूसरी वरीयता प्राप्त झांग शुइ और पेंग शुइ की चीनी जोड़ी को 6-4, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला 1 घंटा 21 मिनट तक चला। 

9.65 लाख रुपए मिली प्राइज मनी
सानिया ने विमेंस डबल्स का अपना पहला खिताब 2007 में अमेरिका पार्टनर बैथनी माटेक-सेंड्स के साथ ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट का जीता था। सानिया-नादिया की जोड़ी को टूर्नामेंट जीतने पर प्राइज मनी के तौर पर 9.65 लाख रुपए मिले। इस जीत के साथ ही उन्हें WTA रैंकिंग में 280 पॉइंट का फायदा भी हुआ है।

सानिया के नाम हैं छह ग्रैंड स्लैम खिताब
इससे पहले सानिया-नादिया की इंडो-यूक्रेन जोड़ी ने स्लोवेनियाई-चेक जोड़ी तमारा जिदानसेक और मैरी बुजकोवा को शुरुआती संघर्ष के बाद 7-6 (3), 6-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय टेनिस स्टार सानिया डबल्स में पूर्व विश्व नंबर-1 हैं और उनके नाम छह ग्रैंड स्लैम खिताब (3 डबल्स + 3 मिक्स्ड डबल्स) हैं। वह 2013 में सबसे सफल भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी रहते हुए सिंगल्स मुकाबले से रिटायर हुई थीं। 

दो साल बाद कोर्ट पर वापसी
तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने दो साल बाद टेनिस में वापसी की है। शुरुआत में वह चोटिल होने के कारण खेल नहीं सकी थी और फिर अक्टूबर 2018 में मां बनने के कारण उन्होंने टेनिस से ब्रेक ले लिया था। 33 वर्षीय सानिया होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट से पहले आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेली थीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hobart International 2020: Sania Mirza Won 42nd WTA doubles title, Nadia Kichenok
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2v0ZvyZ

No comments:

Post a Comment