डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने केंद्र सरकार को करारा झटका दिया है। आईएमएफ के अनुसार चालू वित्तवर्ष भारत की जीडीपी 4.8 फीसद रहेगी। अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय मुद्र कोष ने 6.1 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान लगाया था। अब इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला किया है। पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।
पी. चिदंबरम ने किया ट्वीट
पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से रियलिटी चेक। 2019-2020 में वृद्धि 5% से कम 4.8% होगी। यहां तक कि 4.8% भी कुछ विंडो ड्रेसिंग के बाद है। उन्होंने कहा, 'अगर यह और भी कम हो जाए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ नोटबंदी की सबसे पहले निंदा करने वालों में से एक थी। मुझे लगता है कि हमें आईएमएफ और डॉ. गीता गोपीनाथ पर सरकार के मंत्रियों के हमले के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए।'
IMF Chief Economist Gita Gopinath was one of the first to denounce demonetisation.
I suppose we must prepare ourselves for an attack by government ministers on the IMF and Dr Gita Gopinath.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) January 21, 2020
मोदी-शाह भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर रहे
कांग्रेस दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आईएमएफ ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी को घटाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया है। इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था नीचे आएगी। पूरे देश में लोग, युवा और बूढ़े प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदीजी और अमित शाह ने भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है।
IMF lowers India’s GDP for 2019 to 4.8%
Calls it a drag on the world economy
Protests of people , young and old , across India ( who can’t be recognised by the clothes they wear )
Reflect that the duo Modiji and Amit Shah are a drag on Indian Democracy
— Kapil Sibal (@KapilSibal) January 21, 2020
स्लोडाउन का पूरी दुनिया पर असर
आईएमएफ ने भारत और अन्य उभरते बाजारों में अपेक्षा से ज्यादा स्लोडाउन के कारण अपने 2020 के वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के पूर्वानुमान में भी कटौती की है। हालांकि उन्होंने कहा कि यूएस-चीन व्यापार सौदा इस बात का संकेत है कि व्यापार और विनिर्माण गतिविधि जल्द बॉटम आउट हो जाएगी। आईएमएफ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 2019 में 2.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। जबकि 2020 में ग्रोथ 3.3 फीसदी और 2021 में 3.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। यूएस-चीन व्यापार सौदे के चलते आईएमएफ ने चीन की 2020 की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के अनुमान को 0.2 प्रतिशत पॉइंट से अपग्रेड कर 6.0% कर दिया है। हालांकि ट्रेड डील के बावजूद अमेरिका की 2020 की वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के पूर्वानुमान को नहीं बढ़ाया है। अक्टूबर के पूर्वानुमान में 0.1 परसेंट पॉइंट की कटौती कर 2.0% ग्रोथ रहने का अनुमान जताया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2tBAE4n
.
No comments:
Post a Comment