डिजिटल डेस्क, लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जनसभा करेंगे। जनसभा में शाह CAA के फायदे और उसका मतलब समझाएंगे। बता दें कि संसद से 11 दिसंबर को नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पारित होने के बाद से देशभर में कोहराम मचा हुआ है। इस बिल को एक्ट बनने के बाद और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा के कई दिग्गज नेता, लोगों को जागरूक करने के लिए देशभर में जनसभाएं कर रहे हैं।
Union Home Minister Amit Shah to address a public meeting in Lucknow today, under BJP's public awareness campaign on Citizenship Amendment Act. (file pic) pic.twitter.com/21qAfYRjCY
— ANI (@ANI) January 21, 2020
क्या है CAA
CAA वह अधिनियम है, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे इस्लामिक देशों से भगाए गए गैर मुसलमानों को पनाह देगा। अधिनियम के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले जिन भी हिंदुओं, सिखों, जैनों, पारसियों, बौद्धों और ईसाईयों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत की पनाह ली हैं, उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने की कोशिश की जाएगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37etXE0
.
No comments:
Post a Comment