लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाके में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे जा रहा है, जिसके चलते अब उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा। लेकिन फिर भी मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाएं चलेगीं, जिससे गलन बढ़ेगी और कोहरा भी रहेगा।
बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 4.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 10 डिग्री, वाराणसी का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6़1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Gf3rhL
.
No comments:
Post a Comment