डिजिटल डेस्क। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने सोमवार को साल के पहले ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स के पहले राउंड के मुकाबले में स्टीव जॉनसन को 6-3, 6-2, 6-2 से मात देकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की है। इस जीत के साथ ही फेडरर ने अपने 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब की और एक कदम बढ़ाया। दूसरे राउंड में फेडरर का मुकाबला क्वेंटिन हेलिस या फिलिप क्राजिनोविक से होगा।
फेडरर ने मैच जीतने के बाद कहा, "मुझे वास्तव में अच्छा लगा। मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत की, जैसे कि मैं हमेशा करता हूं, और खुश हूं कि मुझे चोट के झटके ऑफ सीजन में नहीं लगे।" "मैं खुश हूं, मैंने अभ्यास में अच्छा खेला और खुशी है कि यह कोर्ट पर भी दिखा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aqGLsV
.
No comments:
Post a Comment