वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे महाभियोग के मुकदमे के दौरान डेमोक्रेट द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव के लिए मतदान किया, जिसमें यूक्रेन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के डील से संबंधित दस्तावेजों की व्हाइट हाउस से मांग की गई। हालांकि, प्रस्ताव खारिज हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रस्ताव जो कि मुकदमा प्रक्रिया को गाइड करने वाले रिपब्लिकन-प्रस्तावित प्रस्ताव में संशोधन के संबंध में था, को सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चक शूमर द्वारा मंगलवार को लाया गया। इसमें व्हाइट हाउस द्वारा रखे गए किसी भी दस्तावेज, कम्युनिकेशन और अन्य रिकॉर्ड को पेश करने के लिए कहा गया था।
संशोधन के पक्ष में 47 वोट पड़े जबकि विरोध में 53 वोट पड़े जिससे यह खारिज हो गया।
डेमोक्रेट अब एक दूसरे संशोधन को पेश कर रहे हैं जिसमें विदेश विभाग से दस्तावेजों और रिकॉडरें को पेश करने की मांग की गई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2uoamm4
.
No comments:
Post a Comment