Sunday, January 19, 2020

बेंगलुरू वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

https://ift.tt/38oM2Q2

बेंगलुरू, 19 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और अब जो टीम यह मैच जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।

आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मेहमान टीम ने केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मनीष पांडे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bengaluru ODI: Australia won the toss and elected to bat
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38iEY7l

No comments:

Post a Comment