Monday, January 20, 2020

BJP: जेपी नड्डा की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी आज, शाह की लेंगे जगह

https://ift.tt/2sEZtMi

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा को आज (सोमवार) नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। आज होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम पर मुहर लगना तय है। नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से पार्टी की पसंद थे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह की नेतृत्व में बीजेपी ने सरकार बनाई। फिर विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी शाह की अगुवाई में पार्टी ने जीत हासिल की। अमित शाह को बीजेपी का चाणक्य कहा जाता है। ऐसे में नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वह शाह की तरह पार्टी को आगे ले जाएं। 

यूपी में किया अच्छा प्रदर्शन
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष पद की कवायद शुरू हो गई थी। नड्डा को गत वर्ष जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में जेपी नड्डा यूपी के चुनाव अभियान के प्रभारी थे। जहां बीजेपी ने बसपा-सपा गठबंधन के बावजूद 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की। 

ऐसा है जेपी नड्डा का राजनीतिक करियर
जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर को 1960 को हुआ था। नड्डा ने पटना यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश से एलएलबी की। नड्डा, जय प्रकाश नारायण से काफी प्रभावित थे। जेपी नड्डा के नेतृत्व में जेपी नड्डा ने 1984 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्र संगठन को हताया और छात्र संघ के अध्यक्ष बने। 1908 में वह जेपी नड्डा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने। 1991 में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक बने। 1998 में स्वास्थ्य और संसदीय मामलों के मंत्री बने। 2010 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया। 2012 में राज्यसभा सांसद बने। साल 2014 में पार्टी ने संसदीय समिति का सचिव नियुक्त किया। 2014 में पीएम मोदी ने उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व सौंपा। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश का प्रभार मिला और पार्टी को बड़ी जीत दिलाई। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bjp national president election jp nadda amit shah narendra modi live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NIo7CZ

No comments:

Post a Comment