डिजिटल डेस्क, राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार को कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा भाजपा नेताओं को थप्पड़ मारने के बाद राजनीति गरमाने लगी है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर कहा कि 'हमें महिला अधिकारियों पर गर्व है।' वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दिन को लोकतंत्र का काला दिन करार दिया। इसी बीच अब भाजपा, मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही है, जिसके लिए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और गोपाल भार्गव समेत कई दिग्गज नेता 22 जनवरी को राजगढ़ जाएंगें।
Madhya Pradesh: FIR registered against two persons for hitting and pulling hair of Rajgarh Deputy Collector Priya Verma during a demonstration held by BJP workers in support of #CAA in Rajgarh yesterday. One accused arrested. https://t.co/jqGhpBcGDJ
— ANI (@ANI) January 20, 2020
प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR
डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और उनसे हाथापाई करने के आरोप में सोमवार सुबह दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रविवार को क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच CAA के समर्थन में रैली निकालने पर 124 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शिवराज का सवाल
शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की कड़ी निंदा की और ट्वीट कर कहा कि 'आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा। आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता। क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?'
Former MP Chief Minister, Shivraj Singh Chouhan: It is a black day for democracy, Collector slapped people who were chanting 'Bharat Mata ki jai' & holding tricolor in their hands, this is too much. We will not tolerate this at any cost, did Kamal Nath order Collector to do this? https://t.co/jqGhpBcGDJ pic.twitter.com/xskbMP4hX9
— ANI (@ANI) January 19, 2020
क्या है मामला
दरअसल रविवार को राजगढ़ में लागू धारा 144 के बीच भाजपा नेताओं ने CAA के समर्थन में रैली निकाली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और डिप्टी कलेक्टर के बीच कहा सुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भाजपा नेताओं को थप्पड़ तक जड़ दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा भी नेताओं पर डंडे बरसाएं गए। भाजपा नेताओं में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक मोहन शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामकृष्ण बड़ोने के बेटे रवि बड़ोने शामिल थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37b964u
.
No comments:
Post a Comment