Thursday, January 23, 2020

आईएसएल-6 : आज जमशेदपुर और चेन्नइयन में होगी टक्कर

https://ift.tt/2RloUfe

चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के अपने अगले मैच में आज जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगी।

दोनों टीमें प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप-4 के करीब पहुंचना चाहेगी।

चेन्नइयन लगातार दो जीत के साथ 15 अंक लेकर इस समय सातवें नंबर पर है जबकि जमशेदपुर एफसी ने अपने पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराया था। इससे पहले टीम छह मैचों में एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। जमशेदपुर 16 अंकों के साथ छठे नंबर पर है।

दूसरी तरफ, मेजबान चेन्नइयन अपने घर में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम को पिछले पांच घरेलू मैचों में केवल एक में हार मिली है और उसने 12 गोल किए हैं। ऐसे में जमशेदपुर के लिए घर के बाहर होने वाला यह मैच आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले सीजन के बाद से टीम ने घर के बाहर केवल दो मैच ही जीते हैं।

अपने नए कोच ओवेल कॉयले के मार्गदर्शन में चेन्नइयन ने छह मैचों मे 12 गोल किए हैं।

जमेशदपुर की टीम पिछले सात मैचों में क्लीन शीट हासिल करने में विफल रही है। लेकिन सर्जियो कास्टेल की वापसी से टीम के आक्रमण को मजबूती मिलेगी। इस मैच में हालांकि टीम को तिरी की कमी खलेगी, जो पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ चोटिल हो गए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-6: Jamshedpur and Chennai will clash today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TQgH4s

No comments:

Post a Comment