Wednesday, January 22, 2020

शुरुआती कारोबार में 200 अंक उछला, सेंसेक्स, निफ्टी भी तेज

https://ift.tt/36dI7nC

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने के बावजूद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी भी बढ़त के साथ 12,200 के ऊपर खुला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 143.39 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 41,467.20 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स 143.32 अंकों की तेजी के साथ 41,467.13 पर खुला और 41,532.29 तक उछला।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.55 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 12,211.40 पर बना हुआ था। इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 48.50 अंकों की तेजी के साथ 12,218.35 पर खुला और 12,225.05 तक उछला।

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी है। उधर, चीन में फैले कोरोनावाइरस का प्रसार दुनिया के अन्य देशों में होने से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व विदेशी दौरों पर पड़ने वाले असर के मद्देनजर विदेशी बाजार से कोई उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिल रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
200 points up in early trade, Sensex, Nifty also up
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36j7W5w

No comments:

Post a Comment