Wednesday, January 22, 2020

ठाणे में फैक्ट्री में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल

https://ift.tt/36iqUJu

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बदलापुर के एमआईडीसी परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद सुबह लगभग नौ बजे विस्फोट हो गया। उस समय फैक्ट्री में कई कर्मी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे।

कंपनी का नाम के.जे. रेमेडीज है और दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं।

धमाके कारण फिलहाल पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Factory explosion in Thane, 1 killed, 2 injured
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2tHMREB

No comments:

Post a Comment