Monday, August 31, 2020

Opening bell: सेंसेक्स में 420 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,775 के पार खुला

https://ift.tt/3hID0ST

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 420.84 अंक चढ़कर 39,888.15 पर खुला है। वहीं, निफ्टी 129.95 अंक की बढ़त के साथ 11,777.55 पर खुला। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि फ्यूचर रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एएएवीएएस फाइनेंसर सबसे सक्रिय स्टॉक हैं।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.84 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर 39,467 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 88 अंक की बढ़त के साथ 11,648 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32Cvy5v

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज नहीं हुआ बदलाव, जानें क्या है कीमत

https://ift.tt/3jwLMng

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, कई राज्यों में इसकी कीमत 90 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंची है। हालांकि आज (सोमवार, 31 अगस्त) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि कल पेट्रोल के रेट में 9 से 10 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल के दाम में दो दिन पहले भी स्थिरता देखने को मिली थी, वहीं इसके बाद कल भाव बढ़ाए गए। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें सीमित दायरे में हैं। बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल (Petrol) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बात करें डीजल की तो यह लगातार 31 वां दिन है, जब डीजल की इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल जानते हैं आज पेट्रोल के दाम...

बिग बाजार, फूड बाजार पर अब रिलायंस का कब्जा

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.68 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.52 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 85.00 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

अगले एसबीआई चेयरमैन के तौर पर दिनेश कुमार खारा के नाम की सिफारिश

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 31 august 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hHqCT2

Sunday, August 30, 2020

ENGVSPAK T-20 series: दूसरा मैच आज, इंग्लैंड के पास मैनचेस्टर में 5 साल बाद टी-20 जीतने का मौका

https://ift.tt/2EDKCYv

डिजिटल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब इंग्लैंड टी-20 सीरीज भी अपने कब्जे में करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड के पास मैनचेस्टर में 5 साल बाद टी-20 मैच जीतने का मौका है। 

वहीं पाकिस्तान के पास 4 साल बाद इंग्लैंड को उसी के घर में टी-20 सीरीज में हराने का मौका है। 4 साल पहले मेहमान टीम ने मैनचेस्टर में हुए टी-20 मैच में इंग्लैंड को 31 रन से हराया था। बता दें कि पाकिस्तान 7, तो इंग्लैंड टीम 6 महीने बाद टी-20 सीरीज खेल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। क्रिस जॉर्डन 2 और सैम बिलिंग्स 3 रन पर खेल रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई और इसके बाद पिच को कवर्स से ढंक दिया गया। फिर अंपायर्स ने आउट फील्ड ज्यादा गीली होने के कारण मैच रद्द करने का फैसला किया। 

मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन ने बनाए। उन्होंने 42 गैंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी-20 करियर की पहली फिफ्टी है। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 14, डेविड मलान ने 23 और मोइन अली ने 8 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए। 

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 15 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से इंग्लैंड 10 और पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीता है, जबकि एक मैच टाई रहा था। वहीं इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में अब तक 6 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

टीमें -

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हेरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Pakistan T-20 series: ENG VS PAK 2nd T-20, Emirates Old Trafford, Manchester, Live Cricket Score, Commentary
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jnNd7u

ENG vs PAK 2nd T-20 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, मोर्गन मैन ऑफ द मैच, सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली

https://ift.tt/31IbYoU

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जॉनी बेयरस्टो (44) और इयोन मोर्गन (66) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन टी-20 मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। मोहम्मद हफीज ने 36 बॉल पर 69 और कप्तान बाबर आजम ने 44 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 6 विकेट रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड के आदिल राशिद ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रिस जोर्डन और टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तानी गेंदबाज शादाब खान ने 3 और हैरिस राउफ ने 2 विकेट झटके।

इंग्लैंड की पारी:
eng

पाकिस्तान की पारी:
pakistan

दोनों टीमें
इंग्लैंड: टॉम बेंटन, जॉनी बेयरस्टो(विकेटकीपर), डेविड मलान, इयोन मोर्गन(कप्तान), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, टॉम करन, लुइस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, शकीब महमूद।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी और हैरिस राउफ।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England beat Pakistan by 5 wickets in the second T-20 match
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gIptJu

कोरोना का असर: कोविड-19 के चलते IPL प्रोडक्शन टीमें बनाने को लेकर जल्दी में प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया

https://ift.tt/3lwbB8X

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL संबंधित खिलाड़ियों, सदस्यों के टेस्ट के बाद कोविड-19 के बढ़ते पॉजिटिव मामलों के बीच लीग के प्रसारणकर्ता स्टार इंडिया ने अपने वास्तविक रणनीति में बदलाव किया है और अपने क्रू मेम्बर्स से कहा है कि वह अपना टेस्ट कराएं और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से काफी पहले पहुंचें। इस बार कोविड-19 के कारण IPL का आयोजन UAE में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच कराया जाएगा।

स्टार इंडिया द्वारा जारी किए गए नए आदेश के बाद प्रोडक्शन टीम के संभावित सदस्यों में से कुछ ने शनिवार को कोविड-19 टेस्ट करा लिए हैं, जबकि बाकी कुछ लोग रविवार या सोमवार को कराएंगे। एमीरात जो प्रोडक्शन टीम को UAE ले जाएगी, ने कहा है कि टीम के सदस्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकस रिसर्च से मान्यता प्राप्त लैब से ही टेस्ट कराएं। सूत्रों ने बताया, इन टेस्ट के परिणाम कुछ दिनों में पता चल जाएंगे और जिनके टेस्ट निगेटिव आएंगे वो तुरंत UAE के लिए एमीरात की फ्लाइट से रवाना होंगे और वहां जा कर दो सप्ताह वहां क्वारंटीन रहेंगे। इन सभी कि वीजा और टिकटों की व्यवस्था स्टार इंडिया करेगा।

प्रोडक्शन टीम के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, बीसीसीआई द्वारा 10 से ज्यादा लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि करने के बाद स्टार इंडिया के बॉसेस ने हमें बदले हुए प्लान के बारे में बताया और हममें से कुछ ने शनिवार को अपने टेस्ट कराए। हमें आदेश दिए गए हैं कि कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद हम 30 अगस्त के दिन फ्लाइट पकड़ने के लिए स्टैंडबाई पर रहें। प्रोडक्शन टीम के सदस्यों, जिनमें से कुछ अन्य देशों के फ्री लासंर हैं, से निगेटिव टेस्ट की हार्ड कॉपी लाने को कहा गया है और साथ ही अपने सीनियर को वो कॉपी मेल करने को भी कहा है। UAE जाने के बाद इन सभी का एक और कोविड टेस्ट होगा।

तीन प्रोडक्शन टीम बनाई जाएंगी जो दुबई, शरजाह और अबु धाबी में रहेंगी और इन शहरों से IPL का प्रसारण करेंगी। अभी तक बीसीसीआई ने IPL का कार्यक्रम जारी नहीं किया है-जिसका एक कारण कोरोनावायरस भी है-स्टार इंडिया ने भी अपनी क्रू फाइनल नहीं की है। हर क्रू में 70-80 लोग होंगे। जिसमें से अधिकतर लोग भारतीय होंगे।

सूत्र ने बताया कि सदस्यों की अंतिम सूची टेस्ट के परिणाम के बाद आएगी क्योंकि तभी पता चलेगा कि कितने लोग उपलब्ध हैं। आमतौर पर IPL को कवर करने के लिए 35 कैमरामैन होते हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं जिसमें से दो खिलाड़ी हैं। बोर्ड ने हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह लोग कौन हैं और किस टीम से हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona's impact: Broadcast star in a hurry to build IPL production teams due to Covid-19
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DhNuty

Chess Olympiad: ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में भारत-रूस संयुक्त रूप से विजेता, पीएम मोदी ने बधाई दी

https://ift.tt/3b9oZuZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के खिलाफ फाइनल में भारत को शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया। यह पहली बार था जब कोरोनावायरस महामारी के चलते इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने ओलंपियाड को ऑनलाइन फॉर्मेट में आयोजित किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि FIDE ने पहले भारत की हार घोषित कर दी थी। लेकिन एक घंटे बाद अपना फ़ैसला बदलते हुए रूस के साथ-साथ भारत को भी विजेता घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर भारत और रूस दोनों देश के खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम ने कहा, चेस ओलंपियाड जीतने के लिए हमारे चेस प्लेयर्स को बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मैं रूसी टीम को भी बधाई देना चाहूंगा।

कनेक्शन टूटने की वजह से हुआ समय का नुकसान
इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने बताया कि चेस ओलंपियाड के फ़ाइनल मैच के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का खेल से कनेक्शन टूट गया था और इससे उनके वक़्त का नुक़सान हुआ। भारत ने इसे लेकर आधिकारिक अपील की जिसके बाद मामले की जांच की गई। कुछ वक़्त बाद फ़ैसला पलटते हुए दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ये जीत इसलिए भी ख़ास है क्योंकि वो पहली बार इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा था। इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने दोनों टीमों को स्वर्ण पदक देने का फ़ैसला किया.

भारत और रूस के बीच कांटे की टक्कर
इससे पहले फाइनल में, पहला राउंड 3-3 के डेडलॉक में समाप्त हुआ था। दूसरा राउंड लेवल पर था जब सरीन और देशमुख को लॉस्ट ऑन टाइम घोषित कर दिया गया। संयोग से, अर्मेनिया के खिलाफ भारत की क्वार्टरफाइनल में जीत भी एक सर्वर क्रैश की इसी तरह की शिकायतों से घिरी हुई थी। अर्मेनियाई खिलाड़ियों ने अपील दायर करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटरनेट कनेक्शन खो दिया था लेकिन अपील को ठुकरा दिया गया था। भारत ने रविवार के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल में पोलैंड को हराया। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इस जीत पर ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा, 'हम चैंपियन हैं। बधाई रूस।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India, Russia announced joint winners of Chess Olympiad after controversial finish
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YNIzYE

Chess Olympiad: ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में भारत-रूस संयुक्त रूप से विजेता

https://ift.tt/3b9oZuZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के खिलाफ फाइनल में भारत को शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया। यह पहली बार था जब कोरोनावायरस महामारी के चलते इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने ओलंपियाड को ऑनलाइन फॉर्मेट में आयोजित किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि FIDE ने पहले भारत की हार घोषित कर दी थी। लेकिन एक घंटे बाद अपना फ़ैसला बदलते हुए रूस के साथ-साथ भारत को भी विजेता घोषित कर दिया।

कनेक्शन टूटने की वजह से हुआ समय का नुकसान
इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने बताया कि चेस ओलंपियाड के फ़ाइनल मैच के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का खेल से कनेक्शन टूट गया था और इससे उनके वक़्त का नुक़सान हुआ। भारत ने इसे लेकर आधिकारिक अपील की जिसके बाद मामले की जांच की गई। कुछ वक़्त बाद फ़ैसला पलटते हुए दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ये जीत इसलिए भी ख़ास है क्योंकि वो पहली बार इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा था। इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने दोनों टीमों को स्वर्ण पदक देने का फ़ैसला किया.

भारत और रूस के बीच कांटे की टक्कर
इससे पहले फाइनल में, पहला राउंड 3-3 के डेडलॉक में समाप्त हुआ था। दूसरा राउंड लेवल पर था जब सरीन और देशमुख को लॉस्ट ऑन टाइम घोषित कर दिया गया। संयोग से, अर्मेनिया के खिलाफ भारत की क्वार्टरफाइनल में जीत भी एक सर्वर क्रैश की इसी तरह की शिकायतों से घिरी हुई थी। अर्मेनियाई खिलाड़ियों ने अपील दायर करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटरनेट कनेक्शन खो दिया था लेकिन अपील को ठुकरा दिया गया था। भारत ने रविवार के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल में पोलैंड को हराया। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इस जीत पर ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा, 'हम चैंपियन हैं। बधाई रूस।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India, Russia announced joint winners of Chess Olympiad after controversial finish
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YNIzYE

Space: SpaceX ने स्टारलिंक के लॉन्च को खराब मौसम के चलते टाला, अब मंगलवार को की जाएगी फिर से कोशिश

https://ift.tt/34KaFb1

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। प्राइवेट स्पेस एजेंसी स्पेसएक्स (Space X) ने प्री-फ़्लाइट ऑपरेशंस के दौरान ख़राब मौसम के चलते स्टारलिंक लॉन्च को टाल दिया। अब मंगलवार 1 सितंबर को इसे लॉन्च किया जा सकता है। स्पेसएक्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। स्टारलिंक प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट के 12वें बैच को पृथ्वी की लोअर ऑर्बिट में पहुंचाया जाना था। इन सैटेलाइट्स के जरिए दूरदराज के हिस्सों में भी सस्ता इंटरनेट प्रदान किया जा सकेगा।

12,000 सैटेलाइट का मेगाकॉन्स्टेलेशन
स्टारलिंक एक सैटेलाइट नेटवर्क का नाम है जिसे निजी स्पेसफ्लाइट कंपनी स्पेसएक्स दूरदराज के हिस्सों में कम लागत का इंटरनेट प्रदान करने के लिए विकसित कर रही है। स्पेसएक्स अपने प्रोजेक्ट के तहत 12,000 सैटेलाइट मेगाकॉन्स्टेलेशन बनाना चाहता है। जनवरी 2015 में स्पेसएक्स ने अपने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि, उस समय इसका नाम नहीं दिया गया था। अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने स्पेसएक्स को 12,000 सैटेलाइट के लॉन्च की अनुमति दी है। प्रत्येक सैटेलाइट का भार लगभग 575 पौंड (260 किलोग्राम) है। इनका निर्माण अमेरिका के सीएटल के रेडमोंड में किया गया था। स्पेसएक्स ने फाल्कन-9 रॉकेट से 60 स्टारलिंक सैटेलाइट का पहला बैच 23 मई, 2019 को लॉन्च किया था।

एलोन मस्क ने 6 मई, 2002 को स्पेस एक्स की स्थापना की थी
स्पेस एक्स एक निजी अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना एलोन मस्क ने 6 मई, 2002 को की थी। एलोन मस्क स्पेस एक्स के वर्तमान CEO हैं। स्पेस एक्स ने फाल्कन रॉकेट्स की श्रृंखला तैयार की है। अंतिरक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए स्पेस एक्स ने री-यूजेबल रॉकेट्स निर्मित किये हैं। इन रॉकेट्स के अधिकत्तर हिस्सों को अन्य लांच में भी इस्तेमाल किया जाता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
SpaceX scrubs launch of Starlink satellites, targets Tuesday for next attempt
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32B7q32

India-China Tension: गलवान झड़प के बाद भारत का कदम, नेवी ने साउथ चाइना सी में वॉरशिप तैनात किया

https://ift.tt/3b92W7H

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में वॉरशिप तैनात किया था। एएनआई ने सूत्रों का हवाले से ये जानकारी दी है। चीन की नेवी साउथ चाइना सी में अपना अधिकार बताती है और इस क्षेत्र में किसी भी देश की गतिविधि का विरोध करती है। दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के वॉरशिप की तैनाती की शिकायत चीन ने भारतीय पक्ष के साथ राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान की।

साउथ चाइना सी में अमेरिकी नौसेना के भी डिस्ट्रॉयर और फ्रिगेट तैनात हैं। ऐसे में भारत के युद्ध पोत की तैनाती के बाद से दोनों देश सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम से लगातार संपर्क में हैं। सूत्रों ने कहा कि किसी भी पब्लिक ग्लेयर से बचने के लिए पूरे मिशन को बहुत ही गुप-चुप तरीके से किया गया। लगभग उसी समय, भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास मलक्का स्ट्रेट्स के साथ अपने फ्रंटलाइन व्हीकल को तैनात किया था। ताकि हिंद महासागर में चीन की नौसेना की हरकतों पर नजर रखी जा सके। इस रास्ते से चीन के तमाम जहाज गुजरते हैं।

लद्दाख के इलाकों पर चीन की नजर
बता दें कि भारत और चीन के बीच कई महीने से लद्दाख सीमा पर विवाद चल रहा है। पैंगोंग लेक, गलवान घाटी और हॉट स्प्रिंग सहित अन्य क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के दाखिल होने से ये विवाद पैदा हुआ है। 15 जून की रात लद्दाख की गलवान वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के एक कर्नल और 19 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई थी। हालांकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोली नहीं चली। बातचीत के जरिए दोनों देश इस विवाद को सुलझानें की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक इसे पूरी तरह सुलझाया नहीं जा सका है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Post-Galwan clash, Indian Navy quietly deployed warship in South China Sea
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GePnZb

Western & Southern Open: जोकोविच और अजारेंका ने जीता वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन का खिताब, नोवाक के करियर का यह 80वां टाइटल

https://ift.tt/2DcNzP9

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को खेले गए मेंस सिंगल्स के फाइनल में जोकोविच ने कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब जीता है। 2020 में जोकोविच की यह लगातार 23वीं जीत है। वह टेनिस इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी 9 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं। 

खिताब जीतना वाकई चुनौतीपूर्ण रहा: जोकोविच
जोकोविच ने इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल के 35 एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उनके करियर का यह 80वां खिताब है। जोकोविच ने जीत के बाद कहा, " मेरे लिए यह आसान नहीं था। पिछले तीन-चार दिन बहुत मुश्किलों भरे थे। मेरे लिए मानसिक और भावनात्मक तौर पर स्थिर रहकर खिताब जीतना वाकई चुनौतीपूर्ण रहा। 

अजारेंका ने करियर का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता
वहीं विमेंस सिंगल्स के फाइनल में अजारेंका का सामना जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ होना था, लेकिन ओसाका चोट के कारण मुकाबले से हट गई और अजारेंका को चैंपियन घोषित कर दिया गया। अजारेंका के करियर का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। ओसाका ने पिछले मैच में बेल्जियम के एलिस मर्टेंस को हराया था। 

मुझे दुख है कि आज मुझे चोट के कारण इससे हटना पड़ा: ओसाका
ओसाका ने कहा, मुझे दुख है कि आज मुझे चोट के कारण इससे हटना पड़ा। मेरे बाएं हाथ में हैमस्ट्रिंग खिंचाव आ गया था और यह रात भर में भी ठीक नहीं हुआ, जैसा कि मैंने उम्मीद की थी। मेरे लिए यह एक भावनात्मक सप्ताह रहा है और मेरा समर्थन करने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं।

नाओमी के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्साहित थी:अजारेंका
अजारेंका ने कहा, मुझे लगता है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि मैं वास्तव में नाओमी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने को लेकर उत्साहित थी। यह उनके स्तर का सामना करने का एक अद्भुत अवसर होता, और वह वास्तव में शानदार खेल होता। मैं उनसे पिछला मुकाबला हार गई थी। इसलिए मैं इस मुकाबले को लेकर उत्साहित थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Western & Southern Open 2020: Novak Djokovic and Victoria Azarenka triumph at Western & Southern Open 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lvzttp

खुलासा: ED ने रेड में 94 चीनी ऐपों का पता लगाया, भारत में ऑनलाइन गैंबलिंग रैकेट ऑपरेट कर रहे थे

https://ift.tt/34Kd5GC

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को चलते मोदी सरकार ने 106 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन, इसके बावजूद चीन की कई ऐसी वेबसाइट और ऐप है जो, भारत में ऑनलाइन गैंबलिंग रैकेट चला रहे हैं और भारतीय नागरिकों से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कम से कम 94 ऐसे ऐप और वेबसाइटों का पता लगाया है। 

अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने बेटिंग ऐप चलाने वाली चीनी कंपनियों के बैंक खातों में जमा 47 करोड़ रुपये को फ्रीज किया है। सूत्रों ने कहा कि जिन 94 ऐप और वेबसाइटों का पता लगाया गया है, वो बहुत कम है। चीन ऐसे कई ऐप और वेबसाइट भारत में ऑपरेट कर रहा है। दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई और पुणे में शुक्रवार और शनिवार को 15 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस और अन्य चीजों को जब्त किया गया। ED में तलाशी में इन कंपनियों के फ्रीज किए गए खातों में 1,268 करोड़ का लेन-देन मिला है।

हैदराबाद पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में अपने तीन भारतीय सहयोगियों की मदद से एक ऑनलाइन गैबलिंग रैकेट चलाने के आरोप में एक चीनी नागरिक याह हाओ को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हैदराबाद के दो लोग ऑनलाइन गैंबलिंग में 1.64 लाख और 97,000 रुपये हार गए थे जिनकी शिकायत पर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। इन चारों को आईपीसी सेक्शन 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (साजिश) और तेलंगाना गेमिंग एक्ट लगाया गया था।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि चीन-आधारित 'बीजिंग टी पावर कंपनी' के जरिए इस ऑनलाइन गैंबलिंग रैकेट को ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस ने 1,100 करोड़ रुपये के लेन-देन का भी पता लगाया गया है। ज्यादातर लेनदेन लॉकडाउन अवधि के दौरान किए गए थे। हैदराबाद सेंट्रेल क्राइम स्टेशन की ओर से दर्ज FIR के आधार पर ईडी के हैदराबाद कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।enforcementg



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ED raids reveal 94 Chinese betting apps still active
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34LMt8r

Price Hike: Mahindra Bolero हुई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

https://ift.tt/3gHob1t

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की अग्रेणी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की Bolero (बोलेरो) काफी पॉपुलर एसयूवी है। इसे ना सिर्फ शहरों में बल्कि गांवों में भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब इस एसयूवी को अपना बनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ेंगे। दरअसल, कंपनी ने  Mahindra Bolero कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। 

आपको बता दें कि नई बोलेरो को मार्च 2020 में BS6 कंम्पलाइंट इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। इंजन के अलावा इस एसयूवी को फ्रेश लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट भी किए गए थे। इसे 7.98 लाख रुपए से लेकर 8.99 लाख रुपए में लॉन्च किया गया था। वहीं अब इसकी कीमतों में 35,000 रुपए तक की वृद्धि कर दी है। 

Mahindra XUV500 BS6 AT भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई कीमत
अब इसकी शुरूआती कीमत 8.00 लाख रुपए हो गई है, यह कीमत इसके BS4 मॉडल की है। वहीं BS6 मॉडल की कीमत 8.66 लाख रुपए और BS6(O) वेरिएंट की कीमत 9.01 लाख रुपए रखी गई है। 

इंजन और पावर
2020 Mahindra Bolero में BS6 कंम्पलाइंट 1.5 लीटर 3 सिलिंडर युक्त mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3,600 rpm पर 75 bhp का पावर और 1,600-2,200 rpm पर 210 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एसयूवी की फ्यूल टैंक कपैसिटी 60-लीटर है। बता दें, यह SUV सिर्फ रियर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।  

एक्सटीरियर
बोलेरो फेसलिफ्ट के फ्रंट में रिवाइज्ड बोनट, नए हेडलैम्प, नई ग्रिल और नए एयर डैम व फॉग लैंप हाउसिंग के साथ नया फ्रंट बंपर दिया गया। पीछे की तरफ नए टेललैम्प और बूट गेट के लिए नया डोर हैंडल मिलता है। 

Kona और Kona N Line जल्द होंगी लॉन्च, टीजर इमेज आई सामने

इंटीरियर
बीएस6 बोलेरो में 7-सीटर ऑप्शन के अलावा कैबिन में रिवाइज्ड अपहोस्ट्री और aux, USB सपोर्ट के साथ म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा की दृ​ष्टि से इस एसयूवी में ड्राइवर एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें टॉप-स्पेक B6 में यात्री साइड एयरबैग भी मिलता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra Bolero Price Hikeed, know the new price list
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34LM3yT

Bike: Kawasaki Vulcan S BS6 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://ift.tt/3lzh0vQ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी Kawasaki Motor India  (कावासाकी मोटर्स इंडिया) ने भारत में Vulcan S BS6 (वल्कन एस बीएस6) बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.79 लाख रुपए रखी गई है। देखा जाए तो यह कीमत BS4 मॉडल के मुकाबले 30 हजार रुपए अधिक है। नए इंजन के अलावा इस बाइक में नया मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रोस्टोन कलर भी दिया गया है।

बाइक की स्टाइलिंग और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। फिलहाल जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में...

CB Hornet 2.0 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
इस बाइक में लिक्विड-कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस 649 cc का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है है। यह इंजन 7,500 rpm पर 60 bhp की मैक्सिम पावर और 6,600 rpm पर 62.4 Nm से 63 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये बाइक पहले की तरह ही 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। इस बाइक की फ्यूल कपैसिटी 14 लीटर की है।

फीचर्स, ब्रेकिंग और सस्पेंश
कावासाकी बाइक में Kawasaki Ergofit सिस्टम दिया गया है, जिसके जरिए राइडर हैंडलबार और फुटपेग को अपने हिसाब से अजस्ट कर सकता है। इस बाइक में कंपनी अलग-अलग सीट ऑप्शन भी ऑफर कर रही है। इसमें आगे की तरफ 41mm का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है।  

Bajaj ने लॉन्च किया Platina 100 ES का नया वेरियंट, जानें कीमत

बाइक के फ्रंट में, ड्यूल पिस्टन के साथ सिंगल 300 मिमी डिस्क ब्रेक है जबकि पीछे के पहिए में सिंगल पिस्टन के साथ 250 मिमी डिस्क दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kawasaki Vulcan S BS6 launch in India, know price and features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jv9gJs