Monday, May 3, 2021

IPL पर कोरोना संकट: KKR के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 3 टीम मेंबर कोरोना पॉजिटिव

https://ift.tt/339mvJN

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन, बॉलिंग कोच एल बालाजी और बस क्लीनर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएसके के सदस्यों का कोरोना का टेस्ट रविवार को किया गया था। लेकिन सोमवार को उनके परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने उनके मामले को ‘गलत पॉजिटिव’ घोषित किया है।

टीम दिल्ली में है और बुधवार को उसका राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच है। इस बीच, टीम ने प्रैक्टिस सेशन को भी रद्द कर दिया है। वहीं, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पांच ग्राउंड स्टाफ को भी कोरोना हो गया है। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल (मंगलवार) सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि इनमें कोई भी मैदानकर्मी वह नहीं है, जिसे मैदान पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Three members of Chennai Super Kings have been infected with Coronavirus CSK CEO Kasi Viswanathan Bowling Coach L Balaji and Bus Cleaner
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eeaKYZ

Karnataka: ऑक्सीजन पहुंचने में हुई देरी, चामराजनगर के अस्पताल में 24 मरीजों की मौत

https://ift.tt/3aU2Q4L

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु से 175 किलोमीटर दूर चामराजनगर के जिला कोविड अस्पताल में रविवार को 24 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार, ऑक्सीजन की कमी के कारण 12 मरीजों की मौत हुई, जबकि अन्य रोगियों की मृत्यु दूसरे कारणों से हुई है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी मौतों की संख्या को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन रोगियों को कोविड नहीं था उन्हें भी ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण मौतें हुईं।

चामराजनगर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. एम आर रवि ने कहा, 'रविवार सुबह और सोमवार सुबह के बीच कुल 24 मौतें हुई हैं। जिले में 23 लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति की प्राइवेट फैसिलिटी में मौत हुई है। हम यह नहीं कह सकते कि सभी मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है।' डिस्ट्रिक्ट इन-चार्ज एस सुरेश कुमार ने बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों को बताया कि उन्होंने 2-3 दिन पहले जिले का दौरा किया था और स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा, 'हर जीवन अनमोल है और कोई भी मृत्यु दुःख देती है। हमने मौतों पर रिपोर्ट मांगी है। सुरेश कुमार ने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दुर्भाग्य से अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में भी ऑक्सीजन की शॉर्टेज हो गई थी। अस्पताल परिसर में लगे इस ऑक्सीजन प्लांट की 6,000 लीटर क्षमता है जो 1.5 दिनों तक ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा कर सकता है। रविवार शाम को इस प्लांट की ऑक्सीजन खत्म हो गई। मृतक मरीजों के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य चामराजनगर अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए और अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिला अधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी मैसूरु जिले से होने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति समय पर नहीं मिली, जिसके कारण ये घटना हुई। हलांकि मैसूरु जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रविवार आधी रात तक चमराजनगर में कुल 250 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए थे और मैसूरु जिला प्रशासन की ओर से कोई देरी नहीं हुई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
24 Covid-19 patients dead after Chamarajanagar hospital runs out of oxygen
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PHmKZu

2021 Kia Seltos SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://ift.tt/3vuZDAL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने 2019 में कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos (सेल्टॉस) के साथ भारत में एंट्री ली थी। वहीं अब कंपनी ने 2021 Seltos को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी में कई सारे अपडेट देखने को मिलेंगे। नई Seltos में कई सारे नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने टॉप मॉडल्स में दिए जाने वाले कुछ फीचर्स को लोअर वेरिएंट्स में भी शामिल किया है।

कंपनी ने नई 2021 Kia Seltos एसयूवी की बुकिंग्स लेना शुरू कर दी है। बात करें कीमत की तो 2021 Kia Seltos की शुरुआती कीमत 9,95,000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

2021 Mercedes GLA SUV की भारत में शुरू हुई बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

2021 Kia Seltos में ये हुए बदलाव
नई Seltos में 17 नए फीचर्स को शामिल किया गया है। जी सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर को शामिल किया गया है। यह एंटी वायरस और बैक्टीरिया प्रोटेक्शन के साथ आता है। किआ का दावा है कि ये एयर प्यूरीफायर वायरस और बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर देता है। इसमें ग्राहकों को रिमोट इंजन स्टार्ट भी दिया जाता है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

इसमें वायरलेस फोन प्रोजेक्शन ऑन कार टचस्क्रीन, ओवर दि एयर मैप अपडेट्स, एडीशनल वॉइस कमांड ऑन UVO कनेक्टेड कार सिस्टम भी दिया जाता है जिससे सनरूफ और ड्राइवर विंडो को कंट्रोल किया जा सकता है।

Citroen C5 Aircross की भारत में शुरू हुई डिलीवरी

इंजन और पावर
किआ ने नई Seltos को एक नए प्रीमियम वेरिएंट 1.4T-GDI पेट्रोल GTX (O) में भी पेश किया है। iMT टेक्नोलॉजी सेल्टोस 1.5 पेट्रोल HTK + वेरिएंट में उपलब्ध होगी। नई Seltos में पैडल शिफ्टर्स पेश किए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Kia Seltos SUV launch in India, know price & features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3teEvNq

Suzuki ने Gixxer 250 और Gixxer SF 2 को किया रिकॉल, जानें कारण

https://ift.tt/3nLKsQT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) की बाइक Gixxer (जिक्सर) भारत में काफी पॉपुलर है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में भारत में Gixxer 250 और Gixxer SF 250 को रिकॉल कर लिया है। इन बाइक्स को रिकॉल करने का कारण इंजन में खराबी आना सामने आया है। जिसके बाद Gixxer बाइक की 199 यूनिट को अपनी इच्छा से रिकॉल जारी किया है।

आपको बता दें कि, Suzuki Gixxer 250 और Gixxer SF 250 की उन बाइक्स को वापस बुलाया गया है, जो 12 अगस्त 2019 और 21 मार्च 2021 के बीच निर्मित है।  

Yamaha FZ-X की जल्द होगी भारतीय बाजार में एंट्री

कंपनी का कहना 
सोसाइटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIAM) की वेबसाइट पर कंपनी द्वारा जारी स्वैच्छिक वाहन रिकॉल नोटिस के अनुसार सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने ज्यादा वाइब्रेशन की शिकायत पर Gixxer 250 और Gixxer SF 250 को रिकॉल किया है।

कंपनी का कहना है कि, इंजन में बैलेंसर साफ्ट के ठीक पॉजिशनिंग न होने के चलते वाइब्रेशन का अनुभव हो रहा है। हालांकि इससे मोटरसाइकिल के फंक्शन पर कोई असर नहीं होगा, वह ठीक से काम करेगी।

समस्या जल्द होगी ठीक
इन बाइक्स के मालिकों को व्यक्तिगत रूप से सूचना दी जाएगी। जिन्हें अपनी बाइक को निकटतम सुजुकी डीलरशिप पर ले जाना होगा। जहां इसका निरीक्षण कर इन्हें ठीक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस रिकॉल में बाइक में पाई गई खराबी को 2 घंटे से भी कम समय में ठीक किया जा सकेगा।

Tvs ला रही है नई दमदार बाइक, सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर

इंजन और पावर
आपको बता दें कि, Gixxer 250 और Gixxer SF 250 दोनों ही बाइक्स में 249 cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इजंन 9,300 rpm पर 26 bhp का अधिकतम पॉवर आउटपुट और 7,300 पर 22 एनएम के पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Suzuki recalls Gixxer 250 and Gixxer SF 2, know reason
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3vw06CC

IPL में कोरोना की एंट्री, KKR के दो खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, शाम को RCB के खिलाफ होने वाला मैच रिशेड्यूल

https://ift.tt/3teEKIk

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में कोरोना की एंट्री हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सीम गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है।

चक्रवर्ती ने हाल ही में आधिकारिक ग्रीन चैनल के माध्यम से अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आईपीएल बायो-बबल को छोड़ा था। माना जा रहा है कि यहीं से चक्रवर्ती संक्रमित हुए हैं। चक्रवर्ती और वॉरियर के अलावा नाइट राइडर्स के अन्य खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव आया है। 2021 सीज़न शुरू होने के बाद से आईपीएल बायो-बबल के भीतर कोविड का यह पहला मामला है। कोरोना के संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत 'बायो-बबल' का हवाला दिया था, जिसके बाद अब तक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वें मैच को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय, एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन भी बायो बबल की थकान का हवाला देते हुए अपने देश वापस लौट गए हैं।  ICC के एलीट पैनल ऑफ़ अंपायर्स में शामिल नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलियाई पॉल रिफ़ेल भी आईपीएल से हट गए हैं। वहीं भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद टूर्नामेंट से ब्रेक लिया है।

अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। अश्विन ने ट्वीट किया था, 'मैं इस साल के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार इस समय कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहा है। इस मुश्किल समय में मैं उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना चाहता हूं। यदि भविष्य में हालत बेहतर होते हैं तो मैं मैदान में वापसी के बारे में सोच सकता हूं। धन्यवाद।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chakravarthy, Warrier positive for Covid-19, KKR vs RCB rescheduled
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SnGfaA

Coronavirus in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3.6 लाख केस सामने आए, 3 हजार 400 से ज्यादा संक्रमितों की मौत

https://ift.tt/335MIcm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। हर दिन 3.5 लाख से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भी भारत में तीन लाख 68 हजार 147 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। जबकि  3 हजार 417  मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं तीन लाख 732 लोगों ने कोरोनो को हराया। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,99,25,604 पर पहुंच गई है। इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 2,18,959 हो गई है। वहीं रिकवर हुए मरीजों की संख्या 16,29,3003 है। एक्टिव केस की संख्या 34,13,642 है।

राज्यों में कोरोना की स्थिति:

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 217 12  5798 25  69
2 Andhra Pradesh 143178 12426  993708 11411  8136 83 
3 Arunachal Pradesh 1406 19  17273 83  59  
4 Assam 25898 476  231703 2831  1360 30 
5 Bihar 109946 1743  384955 11694  2739 97 
6 Chandigarh 7592 370  36218 483  496
7 Chhattisgarh 120367 732  627051 12358  9009 199 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 1764 103  6103 262  4  
9 Delhi 92290 4457  1085690 24444  16966 407 
10 Goa 24607 723  69504 1255  1274 52 
11 Gujarat 146818 1679  440276 11146  7508 153 
12 Haryana 105270 2754  405132 10423  4486 145 
13 Himachal Pradesh 20727 799  82195 1610  1569 44 
14 Jammu and Kashmir 32421 2078  148695 1453  2370 40 
15 Jharkhand 58519 82  183009 4541  2944 115 
16 Karnataka 421456 16368  1164398 21148  16011 217 
17 Kerala 339783 15614  1293590 16296  5405 49 
18 Ladakh 1346 54  12735 193  145
19 Lakshadweep 1247 191  1759 278  4  
20 Madhya Pradesh 87189 1322  495367 13890  5812 94 
21 Maharashtra 670459 4622  3981658 51356  70284 669 
22 Manipur 1823 171  29923 80  415
23 Meghalaya 1821 162  15429 154  179
24 Mizoram 1296 5046 61  16
25 Nagaland 1529 176  12712 38  109
26 Odisha 62979 1474  397575 6527  2068 14 
27 Puducherry 10620 357  49908 987  833 16 
28 Punjab 60108 1879  315845 5244  9317 157 
29 Rajasthan 189178 6877  440215 11262  4558 159 
30 Sikkim 1808 161  6484 68  149
31 Tamil Nadu 120444 3039  1072322 17576  14346 153 
32 Telangana 80135 560  373933 6206  2417 49 
33 Tripura 1542 71  33782 62  399
34 Uttarakhand 53612 2485  135206 3050  2802 71 
35 Uttar Pradesh 295752 6081  1004447 36650  13162 288 
36 West Bengal 118495 1836  733359 15587  11539 92 
Total# 3413642 63998  16293003 300732  218959 3417 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India reports 3,68,147 new COVID19 cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33fXUmx

देश में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ! ICMR, AIIMS, SC ने कहा- सरकार करें विचार, केन्द्र आज ले सकता है फैसला

https://ift.tt/3tbqMaf

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को लेकर कोविड टास्क फोर्स ने संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। टॉस्क फोर्स के मेंबर्स इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक टाइम मई में ही आएगा। इसलिए संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पूरे देश में दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लगाना जरुरी है।

AIIMS प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने हिन्दी न्यूज चैनल एनडीटीवी से एक बातचीत में पिछले साल 2020 में मार्च जैसा लॉकडाउन लगाने की बात कही थी। उनका का कहना था कि  कोरोना की दूसरी लहर को हराने के लिए सख्त लॉकडाउन की जरूरत है। केंद्र ने ICMR और एम्स की राय पर कोई फैसला नहीं लिया है। सूत्र बताते हैं कि 3 मई के बाद केंद्र इस पर फैसला ले सकता है। कहा जा रहा है कि पूर्ण लॉकडाउन नहीं तो आंशिक लॉकडाउन की घोषणा सरकार की ओर से की जा सकती है। केन्द्र सरकार आज कोविड टॉस्क फोर्स के साथ अहम बैठक कर सकती है।

बता दें कि भले ही देश में संपूर्ण लॉकडाउन पर फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन, कुछ राज्य सरकारें इस तरह की सख्ती कर चुकी हैं। अभी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा में कम्प्लीट लॉकडाउन है। महाराष्ट्र और पंजाब में मिनी लॉकडाउन लागू किया गया है। यूपी में वीकेंड लॉकडाउन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी 7 मई तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों से कहा है कि लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि लॉकडाउन लगाने से पहले सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कम पड़े। कोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है, उनके के लिए खास इंतज़ाम किए जाएं। 

पहले से वायरल हो रही पोस्ट का पीईबी ने किया खंडन 
कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन लगाने पर सरकार की ओर से अभी किसी तरह का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की जा रही है। जिसमें दावा किया गया है कि देश में 3 मई से 20 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। लेकिन, अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। ये पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Complete lockdown in India to start from May 3 India Complete lockdown latest news Prime Minister Narendra Modi lockdown update
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3udqRLZ

Opening bell: बाजार में जबरदस्त गिरावट, 604 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

https://ift.tt/33fV5BX

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (03 मई, सोमवार) जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 604.58 अंकों यानी 1.24 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला। बता दें कि इसके पहले बीते सत्र में लगातार गिरावट का दौर देखने को मिला था। 

Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज के दाम

आज 641 शेयरों में तेजी आई, 826 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान ONGC, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। 

वहीं बजाज फिनसर्व, मारुति, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, HDFC, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, NTPC, ITC और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 117.27 अंक (0.24 फीसदी) नीचे 48665.09 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 80.70 अंक (0.55 फीसदी) नीचे 14550.40 के स्तर पर था।

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

आपको बता दें कि, बीते सत्र में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (30 अप्रैल, शुक्रवार) बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान जहां सेंसेक्स 983.58 अंक लुढ़क कर 48,782.36 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 263.80 अंक टूट कर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex plunges 604 points, Nifty also down
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3f3NUmf

Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज के दाम

https://ift.tt/338DxI7

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की बढ़ती कीमतों से आमजन को लगातार राहत मिलती नजर आ रही है। अप्रैल माह बीतने के बाद मई माह में राहत का सिलसिला जारी है। आज (03 मई, सोमवार) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। 

आपको बता दें कि, घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई थी। लगातार 16वां दिन है जब दोनों ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 03 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eNS41k

Sunday, May 2, 2021

MI Vs CSK: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से भिड़ेंगे मुंबई के धुरंधर, आज दिल्ली में होगा 27 वां मुकाबला

https://ift.tt/3nEvADK

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 27 वां मुकाबला आज महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। IPL की पाइंट टेबल में चेन्नई की टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर है। चेन्नई ने 6 मैच में से 5 मैच जीते हैं। जबकि 1 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पाइंट टेबल में 6 अंकों के साथ मुंबई चौथे स्थान पर है।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं। जिनमें से 18 में मुंबई और 12 में चेन्नई ने जीत हासिल की है। सक्सेस रेट की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई का सक्सेस रेट 60 प्रतिशत है। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। MI के खिलाफ पिछले 6 मैच में CSK टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी।

वैसे तो दिल्ली की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस सीज़न में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद साबित हो रही है। पिछले मैच में भी पिच बिल्कुल सपाट थी। ऐसे में एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ओस यहां भी अहम साबित होगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन में 2 आईपीएल मैच हुए हैं। दोनों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। 

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी/ इमरान ताहिर

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Match Updates Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni CSK vs MI ruturaj gaikwad and faf du plessis
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RcikKA

IPL 2021 SRH Vs RR: बटलर ने लगाई फिफ्टी, राजस्थान का स्कोर 80 रनों के पार पहुंचा

https://ift.tt/3udvHJc

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2021 सीजन के 28वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 1 विकेट गंवाकर 80+ रन बना लिए हैं। फिलहाल जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 50+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर नहीं खेल रहे हैं और केन विलियमसन कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने एक दिन पहले ही वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया था और विलियम्सन को कप्तान बनाया था।

यह मैच आईपीएल की दो सबसे नीचे की टीमों, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का है। राजस्थान रॉयल्स 6 में से 2 और सनराइजर्स हैदराबाद 6 में से एक मैच जीतकर सातवें और अंतिम पायदान पर है।

वार्नर ने 2014 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने के बाद से अब तक इस टीम के लिए केवल 20 मैच ही मिस किए हैं। इसमें 17 मैच 2018 के उनके प्रतिबंध के दौरान हैं, जबकि 3 मैच 2019 के हैं, जब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ थे। यह पहली बार हो रहा है कि उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा रहा है।

हैदराबाद ने इस मैच के लिए वार्नर के अलावा सुचित और सिद्धार्थ कौल को भी बाहर रखा है और उनकी जगह मोहम्मद नबी, अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और शिवम दुबे की जगह अनुज रावत और कार्तिक त्यागी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रावत अपना पदार्पण कर रहे हैं।

प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, मनीष पांडे, अब्दुल समद, राशिद खान, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन साकरिया, कार्तिक त्यागी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL 2021 SRH Vs RR Live match Sunrisers Hyderabad Vs Rajasthan Royals live match updates Kane Williamson ipl 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3t5SfKs

Tvs ला रही है नई दमदार बाइक, सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर

https://ift.tt/3t3LhFF

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Tvs (टीवीएस) भारत में जल्द अपनी नई बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर नई बाइक का टीजर जारी किया है। जारी किए गए टीजर में बाइक के फ्रंट को दिखाया गया है। यहां स्टाइलिश डे टाइम रनिंग लाइट नजर आ रही हैं। कंपनी ने यहां कैप्शन भी लिखा है- Iss shadi season sirf  'Shaadi Mubarak' nhi chalega! 

कैप्शन देखकर पता चलता है कि टीवीएस अपनी इस नई बाइक को इस शादी सीजन या त्यौहारों पर लॉन्च कर सकती है। कितनी खास होगी ये बाइक, आइए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट...

Aprilia SXR 125 स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

मीडिया रिपोर्ट में दावा
रिपोर्ट की मानें तो, टीवीएस की आगामी बाइक का नाम Fiero 125 (फिएरो 125) हो सकता है। दरअसल, कुछ समय पहले 
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी सालों बाद अपनी फिएरो ब्रांड को बाजार से वापस लाने पर विचार कर रही है। जिसे इस बार 125 सीसी मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं कंपनी ने बीते साल "TVS Fiero 125” के लिए ट्रेडमार्क भी फाइल किया था। जानकारी के लिए बता दें कि, इस नाम से पहले भी कंपनी ने बाइक लॉन्च की थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया। लेकिन अब कंपनी Fiero 125 नाम से बाइक लाने की पूरी तैयारी में है जोकि एक दम नए अवतार में आएगी।  

Triumph Trident 660 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंजन और पावर
TVS Fiero 125cc बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड, एयर कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह इंजन करीब 12bhp  की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके ट्रांसमिशन विकल्पो में 5-स्पीड यूनिट दी जा सकती है। माइलेज को लेकर इस बाइक में काम किया जा सकता है।

इन बाइक्स से ​होगा मुकाबला
TVS की इस आगामी बाइक का भारतीय बाजार में मौजूद Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन), Honda SP 125 (होंडा एसपी 125), Hero Glamor (हीरो ग्लैमर), Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस) और Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) जैसी बाइक्स से होगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
TVS will be launch new bike soon, teaser released on social media
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3udY3mn

Yamaha FZ-X की जल्द होगी भारतीय बाजार में एंट्री, जानें कितनी खास है ये बाइक

https://ift.tt/3aWwM0m

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Yamaha (यामाहा) भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक FZ-X (एफजेड-एक्स) को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक निओ-रेट्रो मोटरसाइकिल है, जिसे हाल ही में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Yamaha Motor India इस बाइक को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ यह कुछ ही महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

यहां बता दें कि यह अपकमिंग बाइक 150 cc सेगमेंट में होगी। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 1.15 लाख रुपए के आस पास की कीमत में बाजार में उतार सकती है। 

Tvs ला रही है नई दमदार बाइक, सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर

डाइमेंशन  
Yamaha FZ-X की लंबाई 2,020 मिमी, चौड़ाई 785 मिमी और ऊंचाई में 1,115 मिमी है।

फीचर्स
यामाहा की इस बाइक में कई सारे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स ऑफर किए जा सकते हैं। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया जा सकता है। हालांकि इस मोटरसाइकिल के अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

Aprilia SXR 125 स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंजन और पावर
इस बाइक में एक नया 149cc एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। ये इंजन 12.4bhp की मैक्सिमम पावर और 13.3nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके इंजन को 5-स्पीड कॉन्सटेंट मैश ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Yamaha FZ-X will soon enter the Indian market, know about it
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nN6L92