Sunday, May 2, 2021

Kia Sonet Facelift भारत में हुई लॉन्च, जानें कितनी खास है ये एसयूवी

https://ift.tt/3ta2vBv

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet (सॉनेट) को सितंबर 2020 में भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं अब Kia India ने  इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कई सारे अपडेट देखने को मिलेंगे। टॉप मॉडल्स में दिए जाने वाले कुछ फीचर्स को लोअर वेरिएंट्स में भी शामिल किया गया है।

बात करें कीमत की तो, 2021 Kia Sonet की शुरूआती कीमत 6,79,000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग्स भी लेनी शुरू कर दी है।   

2021 Kia Seltos SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स
2021 Kia Sonet Facelift मॉडल में 10 नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पहली बार सेगमेंट फर्स्ट रियर डोर सनशेड कर्टेन (पर्दे) और सनरूफ को वॉइस कमांड ऑपरेटेड सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ब्रेक असिस्ट (BA), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स को सोनेट के लोअर वेरिएंट्स में भी शामिल किया गया है। 

Citroen C5 Aircross की भारत में शुरू हुई डिलीवरी

इंजन और पावर
Kia Sonet के सबसे लोकप्रिय HTX वेरिएंट को ऑटोमैटिक ऑप्शन HTX 7DCT (1.0T-GDI पेट्रोल) और HTX 6AT (1.5 डीजल) के साथ पेश किया है। इस एसयूवी में पैडल शिफ्टर्स दिए हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sonet Facelift SUV launched in India, know how special this SUV is
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nJpgLl

देश में कोरोना के हालातों पर बोले राहुल, सरकार को चेतावनी दी लेकिन मेरा मजाक उड़ाया

https://ift.tt/2RkanCZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से मचे कहर के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा, भारत में जिस तरह से कोरोना ने अपना प्रकोप दिखाया है, उसने सारी दुनिया को हिला कर रख दिया है। देश में हर जगह लाइन लगी हुई है। कहीं ऑक्सीजन के लिए, कहीं दवाइयों के लिए तो कहीं बेड के लिए। यहां तक कि श्मशान के बाहर भी लाइन लगी है। राहुल ने कहा महामारी को लेकर जो भी पहले चेतावनी जारी की गई, सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया।
 
भारत की हालत देखकर पूरी दुनिया हिल गई
राहुल ने कहा, कोरोना से निपटने के लिए हमारे पास हर चीज की कमी है। राजधानी के सबसे अच्छे अस्पताल भी तेजी से भर रहे हैं। देश के डॉक्टर ऑक्सीजन की डिमांड कर रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए अदालतों में याचिकाएं दायर हो रही हैं। हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स अपनी आंखों के सामने मरीजों को दम तोड़ते देख रहे हैं. वो लोगों की जान बचाने में असमर्थ हैं। अब भारत कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन गया है। भारत की हालत देखकर पूरी दुनिया हिल गई है।

वैज्ञानिकों ने सरकार को चेताया, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया
राहुल ने कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई बार चेतावनी दी गईं। वैज्ञानिकों ने कई बार सरकार को चेताया, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया। हमें और बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी और हम ऐसा कर सकते थे। अब, सरकार कहां है? इस सब से वो पूरी तरह गायब है। वो प्रधानमंत्री की छवि बचाने में और दूसरों पर दोष मढ़ने पर लगी है। आजकल एक नया शब्द चर्चा में है कि सिस्टम फेल हो गया। ये सिस्टम कौन है? सिस्टम कौन चलाता है? ये सिर्फ जिम्मेदारियों से भागने की एक चाल है।

सरकार को चेतावनी दी लेकिन मेरा मजाक उड़ाया
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री एक मशीनरी चला रहे हैं, जो उनको ब्रांड के रूप में स्थापित करने का काम कर रही है। फैक्ट ये है कि महामारी की गंभीरता को समझने और बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सरकार शुरू से ही इससे निपटने में नाकाम रही। 2020 में इस महामारी के शुरू होने के बाद से मैं सरकार को बार-बार चेतावनी देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। पिछले साल फरवरी-मार्च में एयरपोर्ट के जरिए वायरस हमारे देश में आया और फिर बिना किसी सलाह के सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। इससे प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया।

सरकार ने सुपर स्प्रेडर इवेंट को बढ़ावा दिया
राहुल गांधी ने कहा, सरकार ने वैज्ञानिकों की चेतावनी को नजरअंदाज किया और चुनाव में बिजी रहे। उन्होंने सुपर स्प्रेडर इवेंट को बढ़ावा दिया। पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सार्वजनिक जगहों पर मास्क भी नहीं पहने दिखे। उन्होंने कहा, सबसे बड़ी बात ये कि हम दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन प्रोड्यूसर हैं। हम दुनिया के लिए वैक्सीन बना रहे हैं, लेकिन हमारे यहां ही उसकी कमी है। हमारे लोगों को पहले वैक्सीन क्यों नहीं लगाई गई?



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Govt ignored multiple early warning signs, now missing in action says Rahul Gandhi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nFIn9c

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लगातार राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2RhZMbI

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (02 मई, रविवार) भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई थी। 

हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। लेकिन देश में तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में लगातार स्थिरता बना रखी है। यह लगातार 17वां दिन है जब दोनों ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PKx7fg

Coronavirus India: देश में 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, 4 लाख के करीब नए केस मिले, 3684 लोगों की मौत

https://ift.tt/3udmX5F

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा नए मरीज भी मिले रहे हैं। हालांकि, राहत वाली खबर भी है कि 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं, रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है।

covid19india.org वेबसाइट द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए केस मिले हैं। बता दें कि कल नए केसों की संख्या 4 लाख के पार थी। वहीं, 3 लाख 8 हजार 522 मरीज ठीक हुए भी हैं। इस दौरान 3 हजार 684 मरीजों की मौत भी हुई।

देश में अब तक 1 करोड़ 95 हजार 49 हजार 656 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1 करोड़ 59 लाख 81 हजार 772 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक 2 लाख 15 हजार 523 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश के अलग-अलग अस्पताल में 33 लाख 43 हजार 910 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

एक नजर कोरोना आंकड़ों पर 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.92 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,684
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.08 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.59 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.15 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 33.43 लाख

कोरोना अपडेट्स 

  • दिल्ली: आज सुबह फ्रांस से मेडिकल उपकरण की एक खेप भारत पहुंची।
  • जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' का शुभारम्भ किया।
  • रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लिए शुरू किए गए वैक्सीनेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों से संवाद किया।
  • रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, ऑक्सीजन की कालाबाजारी से संबंधित 30 मामले दर्ज़ किए जा चुके हैं। 42 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। हमारे कोविड हेल्पलाइन 01124369900 पर लोग कालाबाजारी या धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं: चिन्मय बिस्वाल, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी(PRO)
  • 'कोरोना कर्फ्यू'  3 मई सोमवार को सुबह 7 बजे समाप्त होना था, इसे श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में 6 मई को शाम 6 बजे तक बढ़ाया गया है: जम्मू-कश्मीर प्रशासन
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर आप सभी को बधाई देता हूं। श्रमिक जब खून-पसीना बहाता है तब कोई निर्माण कार्य हो पाता है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के श्रमिकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए
  • आज प्रदेश में कोविड के 12,379 नए मामले दर्ज़ किए और 14,562 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों में 2285 मामलों की कमी आई है। अगर इसी तरह सक्रिय मामलों में कमी आई तो हम 3-4 दिन में संक्रमण पर नियंत्रण पा लेंगे: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा 
  • मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते संक्रमण को हमने मध्यम करने में सफलता पाई है। पॉजिटिविटी रेट 20.13% है। रिकवरी रेट 83.63% हो गया है। ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री
  • 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों के वैक्सीनेशन की पूरी तैयारी हो गई है। जैसे ही हमें वैक्सीनेशन के लिए डोज़ मिलेंगे, हम वैसे ही 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर देंगे... डोज़ एक-दो दिन में ही मिलने वाले हैं: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री 
  • 25 ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 56 टैंकर और 813 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट की गई है। महाराष्ट्र को 10, उत्तर प्रदेश को 25, मध्य प्रदेश को 12, हरियाणा को 5 और दिल्ली को 4 ऑक्सीजन टैंकर पहुंचाए गए हैं: सुनीत शर्मा, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates Coronavirus new cases 24 Hours Live Updates covid 19 India live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3t998E3

Saturday, May 1, 2021

2021 Kia Seltos SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://ift.tt/3vuZDAL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने 2019 में कॉम्पैक्ट एसयूवी Seltos (सेल्टॉस) के साथ भारत में एंट्री ली थी। वहीं अब कंपनी ने 2021 Seltos को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी में कई सारे अपडेट देखने को मिलेंगे। नई Seltos में कई सारे नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने टॉप मॉडल्स में दिए जाने वाले कुछ फीचर्स को लोअर वेरिएंट्स में भी शामिल किया है।

कंपनी ने नई 2021 Kia Seltos एसयूवी की बुकिंग्स लेना शुरू कर दी है। बात करें कीमत की तो 2021 Kia Seltos की शुरुआती कीमत 9,95,000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

2021 Mercedes GLA SUV की भारत में शुरू हुई बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

2021 Kia Seltos में ये हुए बदलाव
नई Seltos में 17 नए फीचर्स को शामिल किया गया है। जी सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर को शामिल किया गया है। यह एंटी वायरस और बैक्टीरिया प्रोटेक्शन के साथ आता है। किआ का दावा है कि ये एयर प्यूरीफायर वायरस और बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर देता है। इसमें ग्राहकों को रिमोट इंजन स्टार्ट भी दिया जाता है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

इसमें वायरलेस फोन प्रोजेक्शन ऑन कार टचस्क्रीन, ओवर दि एयर मैप अपडेट्स, एडीशनल वॉइस कमांड ऑन UVO कनेक्टेड कार सिस्टम भी दिया जाता है जिससे सनरूफ और ड्राइवर विंडो को कंट्रोल किया जा सकता है।

Citroen C5 Aircross की भारत में शुरू हुई डिलीवरी

इंजन और पावर
किआ ने नई Seltos को एक नए प्रीमियम वेरिएंट 1.4T-GDI पेट्रोल GTX (O) में भी पेश किया है। iMT टेक्नोलॉजी सेल्टोस 1.5 पेट्रोल HTK + वेरिएंट में उपलब्ध होगी। नई Seltos में पैडल शिफ्टर्स पेश किए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Kia Seltos SUV launch in India, know price & features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nCHK04

DC vs RCB: दिल्ली को एक रन से हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची बेंगलुरु, आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बना पाए पंत और हेटमायर

https://ift.tt/32UaiJ2

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। IPL 2021 सीजन के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली टीम 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। यह बेंगलुरु की दिल्ली के खिलाफ पिछले 5 मैच में पहली जीत है।

हेटमायर ने IPL में दूसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 23 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले हर्षल पटेल ने दिल्ली को 2 झटके दिए। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस और पृथ्वी शॉ को एबी डिविलियर्स के हाथों कराया। स्टोइनिस 17 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पंत के साथ 45 रन की पार्टनरशिप की।

IPL में पृथ्वी शॉ के 1000 रन पूरे
शॉ 18 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने IPL में 1000 रन पूरे किए। 8 रन बनाते ही वे ऐसा करने वाले लीग के 77वें खिलाड़ी बन गए। शॉ ने अब तक 44 मैच में 1013 रन बनाए हैं। हर्षल के अलावा काइल जेमिसन और मोहम्मद सिराज ने भी 1-1 विकेट लिया।

धवन और स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके
शिखर धवन 7 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेमिसन ने युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराया। जबकि, स्टीव स्मिथ 5 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिराज ने डिविलियर्स के हाथों कैच कराया।

सैंडस्टॉर्म की वजह से कुछ देर के लिए रोका गया मैच
इससे पहले इनिंग्स ब्रेक के दौरान मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। डिविलियर्स की आंधी के बाद सैंडस्टॉर्म की वजह से मैच को करीब 10 मिनट रोकना पड़ा।

बेंगलुरु के लिए डिविलियर्स ने तूफानी पारी खेली
डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली। वे 42 बॉल पर 75 रन बनाकर नॉटआउट रहे। डिविलियर्स ने IPL में 40वीं फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी की। डिविलियर्स लीग में 5 हजार रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। डिविलियर्स ने सबसे कम बॉल (3288) पर 5 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अब तक 175 मैच में 5053 रन बनाए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dc vs rcb ipl 2021 Live Cricket Score Today Indian Premier League Match Scorecard News Updates In Hindi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RjxXzN

क्रिस लिन की क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गुजारिश, खिलाड़ियो की स्वदेश वापसी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करें

https://ift.tt/3dUiHT5

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आईपीएल खेलने आए ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर खासे चिंतित है। एंड्रयू टाय,  एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों के टूर्नामेंट छोड़ने के बाद अब मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से खास अनुरोध किया है। स्वदेश वापसी को लेकर चिंतित ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से विशेष विमान की व्यवस्था करने की गुजारिश की है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को भारत से डायरेक्ट पैसेंजर फ्लाइट्स पर 15 मई तक अस्थायी प्रतिबंध की घोषणा की है। भारत में कोरोना से बिगड़े हालातों के चलते ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने ये फैसला लिया है। इसी पर बात करते हुए क्रिस लिन का ये बयान सामने आया है।

किस लिन ने न्यूज कॉर्प मीडिया से कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हर आईपीएल अनुबंध का 10 फीसदी हिस्सा लेती है। इसलिए क्या सीए इस साल उस पैसे को टूर्नामेंट खत्म होने के बाद चार्टर फ्लाइट पर खर्च कर सकती है...? मुझे पता है कि हमलोगों से भी बदतर स्थिति में लोग हैं, लेकिन वास्तव में हम लोग कड़े बायो-बबल से गुजर रहे हैं। साथ ही अगले सप्ताह टीकाकरण भी करवा रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि सरकार हमारे लिए निजी चार्टर प्लेन की व्यवस्था करेगी। 

हम शॉर्टकट के लिए नहीं पूछ रहे
लिन ने कहा, हम शॉर्टकट के लिए नहीं पूछ रहे हैं और हमने जोखिमों को जानने के बाद टूर्नामेंट में बने रहने का फैसला किया है। लेकिन आईपीएल खत्म होते ही जल्द घर लौटना बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा, 'आईपीएल बायो बबल में खेला जा रहा है और मैं इस माहौल में सहज महसूस कर रहा हूं। मेरी फिलहाल आईपीएल से हटने की कोई योजना नहीं है। जाहिर तौर पर भारत में इस समय अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन हम इस टूर्नामेंट में खेलकर लोगों को मुस्कुराने के लिए कुछ पल दे रहे हैं।'

आईपीएल में अब 14 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेष 
बता दें कि भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय, एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को छोड़ चुके हैं। आईपीएल में अब 14 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेष हैं, जिनमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिश्चियन, डेनियल सैम्स के साथ-साथ रिकी पोंटिंग और कैटिच जैसे कोच। मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली और माइकल स्लेटर जैसे कमेंटेटर शामिल हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chris Lynn asks CA to arrange chartered flight for Australian players once IPL is over
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3nr5uV2

MI Vs CSK: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से भिड़ेंगे मुंबई के धुरंधर, आज दिल्ली में होगा 27 वां मुकाबला

https://ift.tt/3nEvADK

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 27 वां मुकाबला आज महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। IPL की पाइंट टेबल में चेन्नई की टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर है। चेन्नई ने 6 मैच में से 5 मैच जीते हैं। जबकि 1 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पाइंट टेबल में 6 अंकों के साथ मुंबई चौथे स्थान पर है।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं। जिनमें से 18 में मुंबई और 12 में चेन्नई ने जीत हासिल की है। सक्सेस रेट की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई का सक्सेस रेट 60 प्रतिशत है। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। MI के खिलाफ पिछले 6 मैच में CSK टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी।

वैसे तो दिल्ली की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस सीज़न में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद साबित हो रही है। पिछले मैच में भी पिच बिल्कुल सपाट थी। ऐसे में एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ओस यहां भी अहम साबित होगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन में 2 आईपीएल मैच हुए हैं। दोनों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। 

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी/ इमरान ताहिर

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Match Updates Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni CSK vs MI ruturaj gaikwad and faf du plessis
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3xDPaVv

IPL 2021 updates: डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को बनाया गया सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान

https://ift.tt/3uafyEl

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2021 के 14 वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद  ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। SRH ने स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को हैदराबाद टीम की कप्तानी सौंपी है। विलियमसन अब डेविड वॉर्नर की जगह अगले मैच में राजस्थान के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे। बता दें कि हैदराबाद ने अब तक सीजन के 6 मैचे खेले हैं। जिसमें सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हुई है। लगातार हार के बाद पाइंट टेबल में हैदराबाद सबसे नीचले पायदान पर है।  

हैदराबाद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की गई है। SRH ने शनिवार को एक प्रेस नोट में कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद यह घोषणा करना चाहता है कि केन विलियमसन रविवार के मैच के लिए और आईपीएल 2021 के शेष मैचों के लिए कप्तानी संभालेंगे।" विज्ञप्ति में आगे कहा गया, "टीम मैनेजमेंट ने यह भी निर्णय लिया है कि वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल के मैच के लिए अपने विदेशी संयोजन में बदलाव करेंगे।"



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kane Williamson Replaces David Warner As SunRisers Hyderabad Captain
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gRSkyO

MI Vs CSK: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से भिड़ेंगे मुंबई के धुरंधर, आज दिल्ली में होगा 27 वां मुकाबला

https://ift.tt/3nEvADK

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 27 वां मुकाबला आज महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। IPL की पाइंट टेबल में चेन्नई की टीम 10 अंकों के साथ टॉप पर है। चेन्नई ने 6 मैच में से 5 मैच जीते हैं। जबकि 1 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पाइंट टेबल में 6 अंकों के साथ मुंबई चौथे स्थान पर है।

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले हुए हैं। जिनमें से 18 में मुंबई और 12 में चेन्नई ने जीत हासिल की है। सक्सेस रेट की बात की जाए तो चेन्नई के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई का सक्सेस रेट 60 प्रतिशत है। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। MI के खिलाफ पिछले 6 मैच में CSK टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी।

वैसे तो दिल्ली की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन इस सीज़न में पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद साबित हो रही है। पिछले मैच में भी पिच बिल्कुल सपाट थी। ऐसे में एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ओस यहां भी अहम साबित होगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन में 2 आईपीएल मैच हुए हैं। दोनों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। 

चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम कर्रन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और लुंगी नगिदी/ इमरान ताहिर

मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Match Updates Rohit Sharma vs Mahendra Singh Dhoni CSK vs MI ruturaj gaikwad and faf du plessis
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RcikKA

Coronavirus India: देश में 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा मरीज, कोरोना से 3524 लोगों की मौत

https://ift.tt/3e7NZWL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर चरम सीमा का पार करती नजर आ रही है। कोरोना अब खतरनाक स्तर पर पहुंचा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 4 लाख 1 हजार 993 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 3 हजार 523 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

राहत की बात है कि इस दौरान 2 लाख 99 हजार 988 मरीज ठीक हुए हैं। यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है। वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए। पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 नए मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण ने भारत में 2 लाख 11 हजार 853 लोगों की जान ले ली है। 32 लाख 68 हजार 710 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं, अब तक 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना के आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,523
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.91 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.56 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.11 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.68 लाख
     

कोरोना अपडेट्स

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,83,37,385 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,45,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले, 828 मौतें और 69,710 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए; सक्रिय मामले 6,62,640 हो गए हैं।
  • क्योंकि वैक्सीन की कमी है इसलिए हम अपने राज्य के सबसे गरीब लोगों जिनके पास अंत्योदय कार्ड है, से वैक्सीनेशन की शुरूआत करेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 
  • हम 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाएंगे। 1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए हमने सभी जिलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत सरकार ने अवगत कराया है कि 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 1,03,040 वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराएगी: छत्तीसगढ CM
  • उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में वीकेंड लॉकडाउन के चलते व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश केशरवानी ने बताया, "आज शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। व्यापारियों ने समय से दुकानें बंद कर दी हैं और सरकार का सहयोग कर रहे हैं।"
  • मुंबई में 3,925 नए कोविड मामले, 89 मौतें और 6,380 रिकवरी रिपोर्ट की गई; कुल मामले 6,48,624 हो गए हैं।
  • 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान राज्य को वैक्सीन डोज़ प्राप्त होने के बाद शुरू होगा। 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग  के लिए टीकाकरण जारी रहेगा: पश्चिम बंगाल सरकार


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India reports 401993 new coronavirus cases 3523 deaths and 299988 discharges in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2R9bfKN

Fuel Price: मई माह के पहले दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

https://ift.tt/3xB5Lct

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने मई माह के पहले दिन आमजन को राहत दी है। जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में एक बार ​फिर से तेजी दिखाई दे रही है। वहीं घरेलू बाजार में आज (01 मई, शनिवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 16वां दिन है जब दोनों ईंधन के दाम स्थिर हैं।

आपको बता दें कि घरेलू बाजार में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में 15 अप्रैल को कटौती की गई थी। पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.40 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.61 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.73 रुपए चुकाना होंगे।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e9tlFm

Friday, April 30, 2021

Closing bell: हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 984 अंक लुढ़का

https://ift.tt/3xBufCt

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (30 अप्रैल, शुक्रवार) गिरावट देखने को मिली। 4 दिनों से लगातार बढ़त के बाद आज बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई थी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 983.58 अंक लुढ़क कर 48,782.36 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 263.80 अंक टूट कर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ।

क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट जानें अपने शहर के दाम

आज BSE पर ONGC, Sunpharma, Dr reddy के शेयर में बढ़त रही। इसके अलावा लगभग सभी लाल निशान पर बंद हुए। POWER GRID, इंफोसिस, BAJAJ-AUTO, NTPC, INDUSIND Bank, Bajaj finance, ITC जैसे शेयरों में गिरावट रही।

वहीं NSE पर आज के टाॅप गेनर्स में ONGC, COAL INDIA, DIVISLAB, GRASIM, IOC के शेयर रहे। जबकि, HDFC, HDFC BANK, KOTAK बैंक, ICICI बैंक और एसियंट पेंट के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

भारतीय अर्थव्यवस्था में इस वर्ष होगी 11 प्रतिशत वृद्धि

आपको बता दें कि आज सुबह बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान जहां सेंसेक्स 485 अंकों यानी 0.97% गिरावट के साथ 49,280.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138 अंक यानी 0.93% गिरकर 14,756 के स्तर पर खुला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share market closed on downward trend, Sensex rolled down 984 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/333kMG4