Monday, March 1, 2021

Opening bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 700 अंकों की तेजी, 14700 के ऊपर निफ्टी

https://ift.tt/3uJOAEm

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार मार्च माह और कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (01 मार्च, सोमवार) मजबूती के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 647.72 अंकों की बढ़त के साथ 49,747.71 पर खुला और 49,798.45 तक चढ़ा जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 49,485 रहा।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 173.35 अंकों की तेजी के साथ 14,702.50 पर खुला और 14,732.15 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 14,638.85 रहा।

मार्च के पहले दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले करीब 700 अंको की तेजी के साथ 49,798 तक चढ़ा और निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 14,732 तक उछला।

सेंसेक्स सोमवार सुबह 9.36 बजे बीते सत्र से 620.64 अंकों यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 49,720.63 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 137.15 अंकों यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 14,666.30 पर बना हुआ था।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex rises by 700 points, Nifty above 14,700
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OaQTzr

1 मार्च से देशभर में हो रहे है नए नियम लागू, जानिए आप कैसे हो सकते है आर्थिक रुप से प्रभावित

https://ift.tt/3b2BREM

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देशभर में 1 मार्च से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे है। ये नियम शिक्षा, स्वास्थ्य, रसोई गैस और बैंकिंग के क्षेत्र में किए जाए रहे है। इन क्षेत्रों में होने वाले बदलाव आपकी निजी जिंदगी में सीधे प्रभाव डालेंगे। तो चलिए जान लेते है कि, आज से क्या होगा शुरू और क्या होगा बंद। 

वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरु
देशभर में 1 मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी रही है। साथ ही किसी भी बीमारी से पीड़ित, 45 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि, देश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए सरकार ने 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगाने पर आपको 250 रुपए प्रति व्यक्ति-प्रति डोज़ के हिसाब से कीमत चुकानी होगी।  

देश में कब से शुरू होगा टीकाकरण अभियान, जानें कहां फंसा है मामला - Coronavirus vaccination process starting date in india covaxin covid vaccine programme - Latest News & Updates in Hindi

प्राइमरी स्कूल हो रहे हैं शुरु
देश के 3 ऐसे राज्य हैं, जहां 1 मार्च से स्कूल खुल जाएंगे। उत्तरप्रदेश और बिहार में कक्षा 1-5 तक सभी प्राइमरी स्कल 1 मार्च से खुल रहे हैं तो, वहीं हरियाणा में आज से ग्रेड एक और दो के लिए नियमित कक्षाएं शुरु होंगी और कक्षा 3-5 तक के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खोले जा चुके है। 

School Reopening Latest Update: तो क्या पूरे देश में अगले महीने से खुल जाएंगे स्कूल! सामने आई ये बड़ी वजह - School reopening latest update khulnewale hain school partial reopening from january

बैंक में पुराने IFSC कोड नहीं करेंगे काम
विजया बैंक और देना बैंक का 1 अप्रैल 2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया गया था, जिसके बाद दोनों बैंकों के IFSC कोड 1 मार्च 2021 से बदल दिए जाएंगे, जिसका मतलब हैं कि, आप पुराने IFSC कोड से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि, ग्राहक 31 मार्च 2021 तक नए एमआईसीआर कोड के साथ चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं।

BOB Is Going To Change IFSC Code, Old One Will Not Work After 1 March - इस बैंक में है खाता तो 1 मार्च से पहले निपटा लें ये काम, वरना नहीं

सिलेंडर के दाम में हुआ बदलाव
साल 2021 के फरवरी महीने में तेल कंपनियों ने दो बार सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 794 रुपए हो गई है। वहीं, 1 मार्च 2021 से सिलेंडर की बढ़ी हुईं कीमतें देशभर में लागू कर दी जाएंगी। हालांकि अभी भी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती है।

आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, आपके शहर में ये हैं रेट

'विवाद से विश्वास' योजना में नई समय सीमा लागू
आयकर विभाग ने 'विवाद से विश्वास' योजना को लेकर नई समय सीमा लागू कर दी है। विभाग ने  26 फरवरी को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के अंतर्गत जानकारी देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च और भुगतान के लिए समय 30 अप्रैल तक कर दी है। 

Big Relief To Taxpayers, Vivad Se Vishwas Scheme Extended Last Date Till 31 March 2021-टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, विवाद से विश्वास योजना की आखिरी तारीख बढ़ी - Dainik Bhaskar News


 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New rules apply on 1st march 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3sBk9OK

Fuel Price: मार्च के पहले दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

https://ift.tt/30d8jhH

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है। हालांकि मार्च माह के पहले दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की बढ़ती ​कीमतों से राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (01 मार्च, सोमवार) दोनों ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि फरवरी माह के शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों लगातार बढ़ाई गई। बीते माह में दोनों ईंधन के भाव करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। हालांकि आज लगातार दूसरा दिन है, जब ईंधन के दाम स्थिर हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

91.17 रुपए प्रति लीटर

81.47 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

97.57 रुपए प्रति लीटर

88.60 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

91.35 रुपए प्रति लीटर

84.35 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

93.11 रुपए प्रति लीटर

86.45 रुपए प्रति लीटर

विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 march 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NFcxvR

TVS ने 2021 Star City Plus का टीजर किया जारी, जल्द होगी लॉन्च

https://ift.tt/3pWnvde

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS (टीवीएस) अपनी पॉपुलर बाइक Star City+ (स्टार सिटी प्लस) के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने नई 2021 Star City+ का टीजर जारी किया है। जिसे देखकर पता चलता है कि इस बाइक की डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। 

नई टीवीएस स्टार सिटी प्लस में बदलाव के बावजूद यह बाइक 2020 में लॉन्च की गई बाइक की तरह ही नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस बाइक को नए कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा जा सकता है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में...

2021 Kawasaki Ninja 300 की बुकिंग हुई शुरू

कब होगी लॉन्च
2021 TVS Star City+ को कब लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि माना जा रहा है उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी मार्च के पहले हफ्ते में ही इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च कर सकती है। 

नई स्टार सिटी प्लस में बड़े LED हेडलैंप, फेयरिंग, रियर व्यू मिरर्स,पार्ट-डिजिटल पार्ट-एनालॉग कंसोल, डुअल-टोन सीट, यूएसबी मोबाइल चार्जर और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए जा सकते हैं।

Bajaj ने भारत में लॉन्च की नई BS6 Pulsar 180, जानें कीमत

इंजन और पावर
TVS Star City+ में नया इंजन मिल सकता है। फिलहाल, वर्तमान बाइक में 109 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड बीएस6 मिलता है। यह इंजन 7,350 आरपीएम पर 8.08 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 

बेहतर माइलेज के लिए इस बाइक में ETFi या Eco थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, इस तकनीक के साथ यह बाइक 70 से 86 किलोमीटर का माइलेज दे सकती है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
TVS released teaser of 2021 Star City Plus, will be launch soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37VXNzs

GST: करदाताओं को राहत, 31 मार्च तक भर सकेंगे वार्षिक जीएसटी रिटर्न

https://ift.tt/3kw56Ty

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का वार्षिक रिटर्न भरने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। इसके तहत व्यापारी अब रविवार को 31 मार्च तक GST भर सकते हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समयसीमा के भीतर रिटर्न भरने में करदाताओं को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर सरकार ने 2019-20 के लिए GST रिटर्न-9 और जीएसटी रिटर्न-9सी भरने की समयसीमा और बढ़ा दी है। समयसीमा में यह विस्तार चुनाव आयोग की मंजूरी के साथ किया गया है।

खबर में खास

  • सरकार ने दूसरी बार GST भरने की समयसीमा बढ़ाई।
  • पहले समयसीमा 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 की गई थी।
  • जीएसटीआर-9 एक वार्षिक रिटर्न है, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत करदाताओं को भरना होता है। 
  • जीएसटआर-9सी ऑडिट किए गए सालाना वित्तीय लेखा-जोखा और जीएसटीआर-9 का मिलान है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
GST: Relief for taxpayers, annual GST returns to be filled by 31 March
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Mw6QQ2

कभी एक्शन को लेकर उड़ाया जाता था इस क्रिकेटर का मजाक, मां को बेटे के कैरियर को लेकर था शक 

https://ift.tt/3aX6Emi

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। जब जसप्रीत बुमराह अपने स्कूल की अकादमी में अपने क्विक आर्म एक्शन और शॉर्ट रनअप से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे तब कुछ पेस बॉलिंग ट्रेनीज अपने कोच के पास गए थे और बुमराह के एक्शन पर शक जाहिर करने के साथ-साथ उनका मजाक भी उड़ाया था। निर्माण हाई स्कूल के रॉयल क्रिकेट अकादमी (आरसीए) के कोच किशोर त्रिवेदी याद करते हैं, लड़कों ने कहा कि वह (बुमराह) गेंद थ्रो कर रहे हैं और उनका एक्शन ठीक नहीं है। मैं भी हैरान था कि छोटे से रनअप से बुमराह को कैसे इतना पेस मिल रहा था। बुमराह की मां उस समय इसी स्कूल में शिक्षिका थीं और फिर बाद में वहीं उपप्राधानाचार्य बन गईं।

किशोर याद करते हैं, उसका एक्शन असामान्य था लेकिन मैंने कहा कि वह थ्रो नहीं कर रहे हैं। मैंने लड़कों से कहा कि उन्हें ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि बुमराह का फ्रंट आर्म काफी ऊंचाई तक जाता है। त्रिवेदी को लगा कि बुमराह के एक्शन में सुधार की जरूरत है लेकिन ज्यादा नहीं। इसीलिए उन्होंने उनके एक्शन में थोड़ा बदलाव किया।

किशोर कहते हैं, मैंने बुमराह से कहा कि वह गम्भीरता से खेलना शुरू करें तो मैं उन्हें आरसीए टीम के लिए टूर्नामेंट्स खेलने के लिए भेजूंगा। अपनी रफ्तार से वह चर्चा में आने लगे। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि वह चयन के लिए जाएं। मैंने साथ ही उनसे कहा कि वह अपना एक्शन नहीं बदलें। यह आपका नेचुरल एक्शन है और यह बदला नहीं जाना चाहिए। यह आपका हथियार है।

ये वो वक्त था जब बुमराह ने एज ग्रुप क्रिकेट नहीं खेला था। वह अंडर-16 में भी नही खेले थे। इसी कारण उनकी मां को उनके क्रिकटर बनने पर शक था लेकिन किशोर ने उन्हें समझाया कि उनका बेटा काफी आगे जाएगा। इसके बाद बुमराह अपने राज्य गुजरात के लिए अंडर-19 टीम की ट्रायल के लिए गए। यहां भी बुमराह को कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़ा और वह भी सिर्फ एक्शन को लेकर। कुछ चयनकर्ता उनके एक्शन को लेकर अलग ही राय रखते थे।

इसके बाद यह फैसला लिया गया कि अगर उनका चयन मुख्य टीम के लिए नहीं होता है तो उन्हें रिजव के तौर पर रखा जाएगा। साल 2013 में बुमराह अपने राज्य के लिए टी-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने गए। वहां गुजरात के पूर्व खिलाड़ी और कोच हितेश मजूमदार ने उन्हें देखा। टी-20 घरेलू टूर्नामेंट से बुमराह का चयन 2013 आईपीएल के लिए मुम्बई इंडियंस टीम में हुआ। अगले सीजन में वह रणजी खेले। और फिर लगातार आईपीएल में खेले। फिर दो साल के बाद वह आस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में थे और इसके बाद उनके करियर में जो कुछ हुआ वह सबके सामने है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Know all about cricketer jasprit bumrah lifes facts 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Oa8Fm4

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे बुमराह, खुद को टीम से अलग किया, BCCI ने किया खुलासा  

https://ift.tt/389SLQb

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से अलग हो गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के मुताबिक, बुमराह ने उससे निवेदन किया था कि व्यक्तिगत कारणों से उन्हें चौथे टेस्ट से पहले टीम से अलग होने की इजाजत दी जाए।

इस पर गौर करते हुए बुमराह को टीम से अलग होने की इजाजत दे दी गई। वह अब इंग्लैंड के साथ होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए चयन हेतु उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि बुमराह के स्थान पर किसी अन्य को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद में खेला गया था, जिसे भारत ने 10 विकेट से जीता था। चौथा टेस्ट भी अहमदाबाद में ही खेला जाना है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन , कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मो. सिराज और उमेश यादव। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jasprit Bumrah will not play fourth Test against england due to personal reasons
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37SDmU8

Cricket: मोटेरा ने भारत में मिक्स पिचों के ट्रेंड को फॉलो किया

https://ift.tt/2PmXzuP

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो टेस्ट और उसके बाद टी 20 सीरीज की मेजबानी कर रही मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुनर्निर्माण यहां दो अलग-अलग प्रकार की मिट्टी के साथ पिच तैयार करने के भारतीय क्रिकेट में एक नया चलन है। ग्राउंड में छह लालमिट्टी की पिचें और पांच कालीमिट्टी की पिचें हैं। तीसरे टेस्ट के लिए उपयोग की जाने वाली पिच एक लालमिट्टी की पिच थी और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि पहले दिन से ही यहां स्पिनरों को मदद मिलने लगी थी।

भारतीय टीम और गुजरात के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल की भी इसमें भूमिका है। पटेल जब 2017 में दलीप ट्रॉफी के लिए पहली बार लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे, तो वहां स्ट्रिप्स के मिश्रण ने उन्हें सुखद आश्चर्य दिया।

आम तौर पर, ग्राउंड में एक ही तरह की मिट्टी होती हैं, लेकिन एकाना में, छह तरह की लालमिट्टी की पिचें और पांच तरह की कालीमिट्टी के ग्राउंड थे। दलीप ट्रॉफी के समापन के बाद पटेल वापस अहमदाबाद पहुंचे। उस समय मोटेरा में स्टेडियम का पुनर्निर्माण चल रहा था और उन्होंने उस विचार को स्थानीय अधिकारियों के साथ साझा किया। गुजरात क्रिकेट संघ ने तब बीसीसीआई के पिच और ग्राउंड्स कमेटी के प्रमुख दलजीत सिंह से संपर्क किया और छह लाल मिट्टी और पांच कालीमिट्टी की पिचें बनाने का विचार रखा। इंदौर और बड़ौदा के मैदान ने भी इसी तरह के पैटर्न का पालन किया है, हालांकि पिचों की संख्या अलग है।

दलजीत ने आईएएनएस से कहा कि पार्थिव एकाना पिच प्रारूप से प्रभावित थे और उन्होंने मुझे अहमदाबाद से बुलाया और मुझे मोटेरा में पिचों की तैयारी में सहायता करने के लिए कहा। यही वजह है कि मैंने एकाना और फिर मोटेरा में दो अलग-अलग मिट्टी की पिचों पर जोर दिया, क्योंकि यह राज्य की टीमों को दक्षिण में या अन्य जगहों पर यात्रा करने में मदद करता है, ताकि वे शर्तो को पूरा सकें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अगर आप देखें, तो महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक बार कहा था कि भारत में लालमिट्टी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अब बहुत सारे वेन्यू मिक्स की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभ में, जीसीए केवल एक मिट्टी की पिचों की सीमित संख्या के लिए योजना बना रहा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Motera follows the trend of mix pitches in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uEjuxG

जब गृहमंत्री अमित शाह ने सड़क किनारे होटल में खाने के लिए पहुंचे, देखकर लोग रह गए हैरान

https://ift.tt/3q1TLfb

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु के मदुरंतकम में सड़क किनारे एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंच गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बगैर होटल में पहुंचने पर लोग चौंक गए। गृहमंत्री अमित शाह ने दिनभर के राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सड़क किनारे ओनली कॉफी नामक होटल में खाना खाकर भूख मिटाई। उनके साथ भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी और तमिलनाडु प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि भी रहे।

खबर में खास:

  • गृहमंत्री शाह ने रविवार को सबसे पहले पुडुचेरी के करईकल में दिन में साढ़े 11 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 
  • इसके बाद वह तमिलनाडु पहुंचे। यहां उन्होंने तमिलनाडु के विलिपुरम में विजय संकल्प यात्रा में हिस्सा लेते हुए जनसभा संबोधित किया और कांग्रेस व डीएमके पर जमकर निशाना साधा।
  • पुडुचेरी और तमिलनाडु की दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद विलिपुरम से चेन्नई जाते समय हाईवे किनारे गृहमंत्री शाह की नजर ओनली कॉफी नामक होटल पर पड़ी।
  •  वह पार्टी नेताओं संग होटल पहुंचे और खाना खाया। बगैर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक गृहमंत्री अमित शाह को होटल में देखकर लोग चौंक पड़े।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Home Minister have food at Only Coffee hotel in Tamil Nadu
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kIqOE9

Women's Cricket: द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, मिताली को वनडे और हरमनप्रीत को टी-20 की कमान

https://ift.tt/3syGgFy

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। BCCI की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में विकेटकीपर तानिया भाटिया और शिखा पांडेय को जगह नहीं मिली है। वनडे टीम में हिमाचल प्रदेश की सुषमा वर्मा और उत्तर प्रदेश की श्वेता वर्मा को जगह मिली है, जबकि टी-20 टीम में विकेटकीपर नुजहत परवीन नया चेहरा हैं।

मिताली राज को वनडे टीम का और हरमनप्रीत कौर को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के तहत पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं। सीरीज के सभी आठ मैच लखनऊ के करीब एकाना में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जाने हैं।

महिला टीम

वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, पुनम राउत, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर) , श्वेता वर्मा (विकेट कीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, पूनम यादव, सी. प्रथ्युषा, मोनिका पटेल।

टी 20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देयोल, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), नुजहत परवीन (विकेट कीपर) आयुषी सोनी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सी. प्रथ्युषा, सिमरन दिल बहादुर।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Women's Cricket: D. Indian team announced for series against Africa
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r294Wn

GST: करदाताओं को राहत, 31 मार्च तक भर सकेंगे वार्षिक जीएसटी रिटर्न

https://ift.tt/3kw56Ty

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का वार्षिक रिटर्न भरने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। इसके तहत व्यापारी अब रविवार को 31 मार्च तक GST भर सकते हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समयसीमा के भीतर रिटर्न भरने में करदाताओं को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर सरकार ने 2019-20 के लिए GST रिटर्न-9 और जीएसटी रिटर्न-9सी भरने की समयसीमा और बढ़ा दी है। समयसीमा में यह विस्तार चुनाव आयोग की मंजूरी के साथ किया गया है।

खबर में खास

  • सरकार ने दूसरी बार GST भरने की समयसीमा बढ़ाई।
  • पहले समयसीमा 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 की गई थी।
  • जीएसटीआर-9 एक वार्षिक रिटर्न है, जो जीएसटी के तहत पंजीकृत करदाताओं को भरना होता है। 
  • जीएसटआर-9सी ऑडिट किए गए सालाना वित्तीय लेखा-जोखा और जीएसटीआर-9 का मिलान है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
GST: Relief for taxpayers, annual GST returns to be filled by 31 March
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r2virf

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत आज से, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगेगा टीका

https://ift.tt/3q4dRp9

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। एक मार्च से शुरू होने वाले इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के साथ-साथ 45 साल से अधिक उम्र वाले उन लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। देश के जिन 10 हजार सरकारी सेंटर्स पर लोग वैक्सीन लगवाने जाएंगे, उन्हें टीका मुफ्त लगाया जाएगा। हालांकि, निजी अस्पतालों में, लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

1. टीकाकरण के लिए कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
-दूसरे चरण में सेल्फ-रजिस्ट्रेशन का सिस्टम होगा। लाभार्थी को को-विन ऐप 2.0 डाउनलोड करना होगा, और टीकाकरण के लिए रजिस्टर करना होगा।

2. रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
-आपकी आयु पात्रता साबित करने के लिए, लाभार्थी को या तो चुनाव आईडी कार्ड या आधार की आवश्यकता होगी। लाभार्थी को को-वन ऐप डाउनलोड करना होगा और पंजीकरण करना होगा। बैक-एंड दो स्रोतों से डेटा फेच करेगा। आधार और मतदाता सूची। उम्र के आंकड़ों से मेल खाने के बाद ही ऐप आगे की जानकारी अपलोड करेगा।

3. गंभीर बीमारी की श्रेणी में कौन आएगा?
-केंद्र ने अभी तक गंभीर बीमारी के मानदंडों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कैंसर, किडनी फेलियर, कार्डियोवैस्कुलर, डायबिटीज, और हाई ब्लड प्रेशर सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को सूची में शामिल किए जाने की संभावना है।

4. मेरी आखिरी अपडेटेड मतदाता सूची बताती है कि मैं 50 साल से कम उम्र का हूं? मैं इसे कैसे बदल सकता हूं?
-जिला मजिस्ट्रेट के पास आपकी उम्र के दावों को सत्यापित करने का विकल्प होगा। डीएम द्वारा सत्यापन के बाद, नवीनतम आयु अपडेट की जाएगी।

5. क्या मेरे पास टीकाकरण की तारीख और स्थान चुनने का विकल्प होगा?
हां। को-विन ऐप पर उम्र का डेटा मैच होने के बाद ऐप टीकाकरण केंद्र और जियो कोऑर्डिनेट्स प्रदर्शित करेगा। इसके बाद लाभार्थी अपने हिसाब से स्थान और तारीख का चयण कर सकेगा। इसलिए, स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर, लाभार्थी टीकाकरण के लिए जगह और समय तय कर सकता है।

6. क्या एक राज्य का मतदाता दूसरे में टीका लगवा सकता है?
-हां। सरकार लाभार्थी को देश के किसी भी राज्य में टीकाकरण करने का विकल्प प्रदान करेगी। मिसाल के तौर पर, कर्नाटक में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को वहां टीका लगाया जा  सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Second phase of Covid-19 vaccination drive from today
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NDyQ53

Sunday, February 28, 2021

गुजरात निकाय चुनाव: फर्जी EVM को लेकर कई जगह हिंसा, निर्दलीय उम्मीदवार से भिड़े BJP कार्यकर्ता, दाहोद में भी लाठीचार्ज

https://ift.tt/3uE204w

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में रविवार को स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा की घटनाएं सामने आईं हैं। विरमगाम में फर्जी EVM को लेकर निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं दाहोद के धोडीया में बूथ कैप्चरिंग का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने वोटिंग सेंटर पर EVM मशीन तोड़ दी। यहां भी पुलिस बल प्रयोग करना पड़ा।

दाहोद 

  • झालोद तहसील के तीन लोगों ने धोडीया में वोटिंग सेंटर में बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की।
  • आरोपी जबरन वोटिंग सेंटर में घुसे और EVM मशीन तोड़ दी।
  • घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंच गया।
  • EVM तोड़ने की घटना के बाद वोटिंग बंद करा दी गई।
  • पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
  • एसपी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे।
  • घटना के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है।
  • सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान होगा। 

दाहोद में वोटिंग सेंटर में टूटी EVM मशीन (फ़ोटो- वीडियो ग्रैब)

पोलिंग बूथ के बाहर फर्जी EVM दिखाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

विरमगाम 

  • यहां भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। 
  • मारपीट के बाद वोटिंग सेंटर के पास ही पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। 
  • हालात संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • इस दौरान विरमगाम में वोटिंग सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई।

खबर में खास

  • गुजरात में 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुक पंचायतों के लिए रविवार को वोटिंग हई।
  • वोटों की गिनती दो मार्च को होगी
  • रविवार को 8473 सीटों के लिए वोटिंग हुई। 
  • इनमें नगरपालिका की 2720, जिला पंचायतों की 980 और तालुक पंचायतों की 4773 सीटें शामिल हैं।
  • वोटिंग के लिए 36,008 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड।
  • मतदान के लिए 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, CAPF की कंपनियां और 50 हजार से ज्यादा होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gujarat civic elections: violence in many places over fake EVMs
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dVsmJd