Tuesday, February 2, 2021

Opening bell: लगातार दूसरे दिन जारी है बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1335 अंक ऊपर उछला

https://ift.tt/3tfdkU2

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार, 02 फरवरी) एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोमवार 01 फरवरी को बजट की घोषणाओं के साथ ही शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया था, जो बरकरार है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 751.66 अंक (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 199.40 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला।

सुबह 9.32 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1335.46 अंक (2.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 49936.07 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 390.60 अंक यानी 2.74 फीसदी की तेजी के साथ 14671.80 के स्तर पर था। आज 1027 शेयरों में तेजी आई और 171 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं 46 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

एग्रीकल्चर सेस लगने का क्या हुआ असर? जानें पेट्रोल- डीजल की नई कीमत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान श्री सीमेंट के अतिरिक्त भी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें टीसीएस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Market continues for the second consecutive day, Sensex rises above 1335 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cuUjqD

Fuel Price: एग्रीकल्चर सेस लगने का क्या हुआ असर? जानें पेट्रोल- डीजल की नई कीमत

https://ift.tt/2NZwgWL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, जिसमें नए सेस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस की घोषणा की। यह सेस पेट्रोल पर 2.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से लगाया गया। हालांकि इसका ईधन की कीमतों में कोई असर नहीं दिखाई दिया। दरअसल, उसी हिसाब से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। ऐसे में लगातार छठवें दिन ईंधन के भाव में स्थिरता देखने को मिली है। 

आज (मंगलवार, 02 फरवरी) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने  पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि जनवरी माह में पेट्रोल 2.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 02.35 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

आम बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता, यहां पढ़ें पूरी खबर

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.69 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.71 रुपए चुकाना होंगे।

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा ?

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 february 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YCYqc0

Monday, February 1, 2021

Honda CB 350 Cafe Racer भारत में 16 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर  

https://ift.tt/2YvmUEa

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda (होंडा) भारत में अपनी नई बाइक CB 350 Cafe Racer (सीबी 350 कैफे रेसर) को अगले माह लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक का टीजर जारी किया है। जिसका शीर्षक है “Powered By Legacy Here To Create Stories” है। इस टीजर से पता चलता है कि 16 फरवरी 2021 को होंडा अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी। 

इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इस बाइक को इस नई मोटरसाइकिल को 2 लाख रुपए से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Jawa मोटरसाइकिल ने इन मॉडल की बढ़ाई कीमत

Honda CB 350 Cafe Racer
टीजर को देखकर पता चलता है कि इस बाइक में नए टेललैंप और अलग सीट के साथ नई रियर प्रोफाइल मिलेगी। इस मोटरसाइकिल में गोल हेडलैम्पए, एलईडी टर्न इंडीग्रेटर्स, टेललैंप, ट्यूबलेस टायर के साथ एलाॅय व्हील और एक सेमी-डिजिटल कंसोल दिया जाएगा। 

नई होंडा CB350 कैफे रेसर में क्लासिक सिल्वर बार-एंड-मिरर्स, ब्लैक-आउट शॉक एब्जॉर्बर, फ्यूल टैंक पर नए ग्राफिक्स, कैफे रेसर-टाइप सिंगल-पीस सीट और सीट काउल दिया जाएगा। 

Benelli TRK 502 BS6 भारत में लांच हुई, जानें कीमत और फीचर्स

इंजन और पावर
इस बाइक में कंपनी 350cc इंजन का उपयोग करेगी। यह इंजन 21bhp की पावर और 30nm का टार्क पैदा करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा जाएगा। नई मोटरसाइकिल को होंडा के प्रीमियम डीलरशिप 'Big Wing' नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda CB 350 Cafe Racer will be launch in India on 16 February
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3t98wzs

Closing bell: बजट से बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 48 हजार के पार

https://ift.tt/2NMiHd2

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (सोमवार, 01 फरवरी) संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया। बजट भाषण के बाद देश का शेयर बाजार झूम उठा यहां रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 2314.84 अंक 5.00 फीसद तेजी के साथ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 646.60 अंक 4.74 फीसद की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान और 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक वक्त 48,764.40 के स्तर को छू लिया। बाजार बंद होने से थोड़ी देर पहले सेंसेक्स में 2441.86 अंको का उछाल देखा गया। यहां बता दें कि बजट के दिन सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है। वहीं मोदी सरकार के अब तक के नौ बजट में यह पहली बार है जब सेंसेक्स में इतनी तेजी देखी गई है। 

Fuel Price: बजट के दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल- डीजल के दाम

इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक, 15 फीसदी की तेजी आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और एल एंड टी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। हालांकि  यूपीएल, डॉक्टर रेड्डी, स्प्ला, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुआ। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी और मीडिया शामिल हैं।

आपको बता दें कि सुबह की शुरुआत भी तेजी देखने को मिली थी। यहां बीते छह सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 490 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 46,700 के पार पहुंचा था। वहीं निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 13,750 के करीब कारोबार कर रहा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Market buzzes from budget, Sensex crosses 48 thousand
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ahqI1i

Mann Ki Baat: दिल्ली हिंसा पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश दुखी हुआ

https://ift.tt/2NJ912Y

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 के पहले मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने नए साल की उपलब्धियों से की। पीएम मोदी ने कहा, जब मैं मन की बात करता हूं। ऐसा लगता है कि मैं आप लोगों के बीच आपके परिवार के साथ उपस्थित हूं। आज जनवरी 2021 का आखिरी दिन है। लगा नहीं एक महीना बीत गया। थोड़े दिन पहले ही तो नया साल शुरू हुआ था। इस बीच बजट सत्र भी शुरू हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा, मन की बात में श्रोताओं को क्या पसंद आता है, ये आप बेहतर जानते हैं। लेकिन मुझे मन की बात में सबसे अच्छा लगता है कि मुझे बहुत कुछ जानने-सीखने और पढ़ने को मिलता है। एक प्रकार से परोक्ष रूप से आप सबसे जुड़ने का मौका मिलता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है।  इन सभी के बीच एक और कार्य हुआ, जिसका हम सभी को बहुत इंतजार रहता है - ये है पद्म पुरस्कारों की घोषणा। इस साल भी, पुरस्कार पाने वालों में, वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने, अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है, अपने कामों से किसी का जीवन बदला है, देश को आगे बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिन पहले की ही तो बात लगती है जब हम एक दूसरे को शुभकमनाएं दे रहे थे, फिर हमने लोहड़ी मनाई, मकर संक्रांति मनाई, पोंगल, बिहु मनाया। देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही। राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है। इन सभी के बीच एक और कार्य हुआ, जिसका हम सभी को बहुत इंतजार रहता है - ये है पद्म पुरस्कारों की घोषणा।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का hard work और teamwork प्रेरित करने वाला है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही, अब, हमारा Vaccination programme भी, दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।आप जानते हैं, और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े Vaccine programme के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का Vaccination भी कर रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, हर बार आपके ढेर सारे पत्र मिलते है, NaMoApp और @mygovindia पर। आपके messages, phone calls के माध्यम से आपकी बातें जानने का अवसर मिलता है। इन्हीं संदेशों में एक ऐसा भी संदेश है, जिसने मेरा ध्यान खींचा। ये संदेश है, बहन प्रियंका पांडेय जी का। ‘Made-in-India Vaccine’, आज, भारत की आत्मनिर्भरता का तो प्रतीक है ही, भारत के, आत्मगौरव का भी प्रतीक है। संकट के समय में भारत, दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि, भारत, आज दवाओं और Vaccine को लेकर सक्षम है, आत्मनिर्भर है। यही सोच आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी। भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इस वर्ष से भारत, अपनी आजादी के, 75 वर्ष का समारोह, अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी। भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने, राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। Young Writers के लिए India Seventy Five के निमित्त एक initiative शुरू किया जा रहा है। इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mann ki Baat live updates Prime Minister Narendra Modi is addressing the radio programme Mann Ki Baat
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cz91ge

UnionBudget: विपक्ष ने आम नागरिकों की कमर तोड़ देने वाला बजट बताया, कांग्रेस बोली- निजीकरण की राह पर सरकार  

https://ift.tt/3ajwcsw

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट पेश किया। केंद्रीय बजट 2021-22 में स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष आवंटन के साथ ही कुछ नई योजनाओं की सौगात मिली है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा, चार्जर और मोबाइल फोन के कुछ पार्ट्स पर छूट वापस लेने से स्मार्टफोन के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण तेजी से बढ़ा है। अब हम मोबाइल और चार्जर जैसी वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बज़ट का बड़ा हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्र को दिया गया है परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि बज़ट में कृषि को जगह नहीं मिली। NABARD के लिए आवंटन बढ़ाया गया है ताकि किसानों तक ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, हमने पिछले साल जो कुछ देखा उसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र को बज़ट में बड़ी जगह दी गई है। जिसमें प्रयोगशालाओं की स्थापना, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, ब्लॉक्स में क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना, टेस्टिंग लैब आदि शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में MSME और इंफ्रास्ट्रक्टर पर विशेष ज़ोर दिया गया है। ये बजट जिस तरह से हेल्थ केयर पर केंद्रित है वो भी अभूतपूर्व है। इस बजट में दक्षिण के हमारे राज्य,पूर्वोत्तर के हमारे राज्य और उत्तर में लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों में विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

विपक्ष ने आम नागरिकों की कमर तोड़ देने वाला बजट बताया... 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई, मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है'।

यह बजट देश निर्माण के लिए नहीं था बल्कि देश बेचने के लिए था। आप जानते हैं कि कई संस्थानों की संपत्तियों को बेचा गया। जितनी संपत्तियां बची है उसे निजी क्षेत्र को देने की तैयारियां चल रही है। आम नागरिकों की कमर तोड दी गई। चंद लोगों का ख्याल इस बजट में रखा गया है।- तेजस्वी यादव, RJD

इस बजट ने उन सभी प्रदर्शनकारी किसानों को क्या दिया? बीजेपी हमेशा कहती थी कि वो आय दोगुनी करेगी, क्या इस बजट से किसानों की आय दोगुनी हो रही? हमारे युवा जो पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए काम, रोज़गार के लिए इस बजट में क्या व्यवस्था की गई है, क्या इनको रोज़गार मिलेगा।- अखिलेश यादव, SP

हमें उम्मीद थी कि असाधारण स्थिति में जब बजट पेश होगा तो इसमें असाधरण कदम उठाने की झलक मिलेगी। लेकिन सरकार असाधारण स्थिति में बड़े साधारण और निजीकरण की राह पकड़ कर खुद को बचाना चाहती है।- अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस

केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाते-बनाते भी ज़िंदगी गुजर जाएगी। कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन इसमें(बजट) से कितना निकलेगा ये पता चलेगा: बजट में लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव पर फारूक अब्दुल्ला, नेशनल कांफ्रेंस 

बजट में केंद्र सरकार ने दिल्ली के साथ धोखा किया है। दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रुपये दिए हैं। दिल्ली को पिछले 17 सालों से केंद्र सरकार 325 करोड़ रुपये देती आई हैं। एक रुपये भी नहीं बढ़ाया। उम्मीद थी कोरोना काल में पैसा बढ़ाकर दिया जाएगा।- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

‘यह बजट चंद बड़ी कम्पनियों को फ़ायदा पहुंचाने वाला बजट है। ये बजट महंगाई के साथ आम जन-मानस की समस्याएं बढ़ाने का काम करेगा।।- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल'

मेक इन इंडिया ,डिजिटल इंडिया  के पुराने नारों की तरह अब आत्मनिर्भर  के नए नारे के साथ आंकड़ों की हेराफेरी कर देश की जनता को गुमराह करने का काम इस बजट में किया गया है। जो लोग एफ़डीआई का विरोध करते थे वो आज एफ़डीआई को हर क्षेत्र में लागू कर रहे है। यह बजट पूरी तरह से आमजन विरोधी  है। - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 

यह जनविरोधी बजट है। वे हमेशा गलत बयान देते हैं। भारत का पहला पेपरलेस बजट लगभग हर क्षेत्र में बिका। बजट में असंगठित क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं है। - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Budget 2021: rahul gandhi said, Modi Govt plans to handover India's assets to his crony capitalist friends
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Yv2yei

13 साल की उम्र में पिता को खोया, फिर भी हार नहीं मानी, खेती करते हुए कुश्ती की दुनिया में छाई 

https://ift.tt/36xHE2t

 डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  कुश्ती की दुनिया का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं शीतल तोमर।  मेरठ के एक छोटे से गांव से आई लड़की ने आज अपने दम पर विदेशों में धूम मचा कर रखी है। कुश्ती में वह अब तक कई नेशनल और इंटरनेशनल पदक जीत चुकी हैं। उब उनका लक्ष्य ओलंपिक में मेडल जीतना है। वह कहती हैं कि पिताजी दिवंगत सोमपाल सिंह तोमर का सपना था कि मैं कुश्ती में देश का नाम रोशन करूं। मुझे कुश्ती सिखाने पर पिताजी को गांव के लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा।  

शीतल कहती हैं कि 13 साल की उम्र में ही पिताजी का निधन हो गया। उनके जाने के बाद एक समय तो लगा कि अब वह कुश्ती में अपना कैरियर नहीं बना पाएंगी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और परिवार के साथ खेती संभालते हुए गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर अभ्यास किया। 

इन दिनों शीतल जयपुर में प्लाटून कमांडर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। इन दिनों अपने गांव पचगांव से ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। वह सुबह पांच बजे गांव से मेरठ पहुंचकर देर शाम तक अभ्यास करती हैं। शीतल ने सब जूनियर नेशनल और जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह 2019 में साउथ एशियन गेम्स एवं ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 

शीतल राजस्थान पुलिस में सब-इस्पेक्टर हैं। शीतल ने साबित कर दिया है कि महिलाएं भी कामयाब हो सकती हैं, ये देखकर कई लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और कई पुरुष औरतों को सम्मान दे पाएंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Wrestler Sheetal Tomar: know some facts about her life 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j3spU9

अपोलो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए BCCI चीफ सौरव गांगुली, एंजियोप्लास्टी के बाद मिली छुट्टी

https://ift.tt/2L7kLeQ

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा BCCI चीफ सौरव गांगुली को कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। सौरव को एक सप्ताह तक घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सौरव की तबीयत में अब सुधार हुआ है। 

बता दें कि हाल ही में सौरव को हार्ट अटैक की शिकायत हुई थी। दो बार उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। सौरव का इलाज कर रही डॉक्टर राणा दासगुप्ता का कहना है कि उनकी धमनी में अवरोध दूर करने के लिए एंजियोप्लास्टी की गई थी। पहली बार एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली काफी स्वस्थ्य नजर आए थे और उन्होंने आईपीएल की तैयारियों का जायजा भी लिया था। लेकिन दोबारा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 

दरअसल भारतीय के पूर्व कप्तान सौरव को 2 जनवरी को अचानक जिम करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद  कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। पहली एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली काफी फिट नजर आने लगे थे। मगर दूसरी दफा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सौरभ गांगुली क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। सौरव गांगुली से मिलने ममता बनर्जी अपोलो अस्पताल पहुंची साथ ही राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने ट्वीट कर सौरव गांगुली की तबीयत के बारे में जानकारी दी और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI Chief Sourav Ganguly discharged from Apollo Hospital in Kolkata following angioplasty
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3tfjALI

पाकिस्तान के खिलाफ इस गेंदबाज ने बनाया नया रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे बॉलर बने 

https://ift.tt/39lYza6

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  कराची, 28 जनवरी (आईएएनएस) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के आठवें गेंदबाज बन गए। रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। रबाडा ने हसन अली का विकेट लेते हुए हुए यह मुकाम हासिल किया।

25 वर्षीय रबाडा ने 200 टेस्ट विकेट हासिल करने के लिए सिर्फ 44 खेले हैं। इस लिहाज से वह सबसे तेजी से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीकी बॉलर हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं। स्टेन के नाम 93 मैचों में 439 विकेट हैं। उनके बाद शॉन पोलक (421), मखाया नतिनी (390), एलन डोनाल्ड (330), मोर्ने मोर्कल (309), जैक्स कैलिस (291), वर्नोन फिलेंडर (224) और रबाडा हैं।

रबाडा के नाम पर 117 वनडे और 31 टी20 विकेट भी हैं, जिसके लिए उन्होंने क्रमश: 75 और 26 मैच खेले हैं। कुल मिलाकर, श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मुरलीधरन के नाम 800 विकेट हैं और उनके बाद शेन वार्न (708), अनिल कुंबले (619), जेम्स एंडरसन (606) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं।

रबाडा दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं, जो इस मुकाम पर पहुंचे हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 7730 गेंदों में सबसे तेज 200 विकेट लिए। दूसरे नंबर पर डेल स्टेन  हैं, जिन्होंने 7848 गेंदों का इस्तेमाल किया। इसके बाद रबाडा हैं, जिन्होंने 8154 गेंदों में 200 विकेट पूरे किए हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cricket: Kagiso Rabada the third-fastest to 200 Test wickets
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iTL3NU

B'Day: 22 की उम्र में बन गए थे कप्तान, ऐसे बनाया टीम को नंबर वन, कमान संभालते ही रचा था इतिहास 

https://ift.tt/2MlM3i9

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ आज अपना 40वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1981 में स्मिथ का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था। वह महज 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बन गए थे और उन्होंने लगभग 100 टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है। 2002 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले स्मिथ ने एक महीने बाद ही वन-डे टीम में भी अपना दमखम दिखा दिया था। 

दरअसल, 2003 विश्व कप में करारी हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने एक बड़ा जुआ खेला और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कमान 22 वर्षीय ग्रीम स्मिथ को सौंप दी। इसके बाद उन्होंने 2003 के इंग्लैंड दौरे पर एक के बाद एक डबल सेंचुरी मारकर तहलका मचा दिया था। 277 एजबेस्टन में और लॉर्ड्स में 259 रनों की पारी खेली। हालांकि, टीम कई मैच हार गई, लेकिन ग्रीम स्मिथ लगातार रन बनाते रहे। 

वन-डे के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करना भी दक्षिण अफ्रीका के नाम है। इन्हीं कप्तानी में अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के 434 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। 12 मार्च 2016 को खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में स्मिथ ने महज 55 गेंदों में 90 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

2006 में ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से टेस्ट हारने के बाद अगले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार देखी। हालांकि, 2006-07 में भारत के खिलाफ 2-1 की घरेलू जीत ने स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम के लिए एक शानदार शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश (उन्होंने चटगांव में नील मैकेंज़ी के साथ 415 के रिकॉर्ड जीत दर्ज की) और इंग्लैंड में 2008 के अंत में एक ऐतिहासिक श्रृंखला जीत थी और 2012 में, इंग्लैंड को 2-0 से हराने के बाद, दक्षिण अफ्रीका नंबर 1 टेस्ट टीम बन गया। उस साल उन्होंने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया - ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से यादगार श्रृंखला में हराया। 2014 में घर में ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार के बाद स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Graeme Smith: know some facts about his life
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3owytFG

भारत में ही होगा IPL 2021: टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन लगवाना चाहता है BCCI, UAE में हालात ठीक नहीं

https://ift.tt/3j1bYrj

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2021 का आयोजन भारत में ही होगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के संकेत दिए हैं। BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने शनिवार को बताया कि भारत में कोरोना महामारी के बाद हालात अब बेहतर हो रहे हैं और हम सभी भारत में ही इसका आयोजन चाहते हैं।

IPL भारत में ही कराने पर फोकस
उन्होंने कहा कि हम भारत में आईपीएल कराने पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह संभव होगा। इस समय बैकअप के बारे में सोच ही नहीं रहे। हम सभी भारत में ही इसका आयोजन चाहते हैं।’ आईपीएल की संचालन परिषद के सदस्य धूमल ने कहा कि इस समय भारत यूएई से अधिक सुरक्षित है। उम्मीद है कि हालात स्थिर रहेंगे और सुधरते जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम खिलाड़ियों के टीकाकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। सरकारी निर्देशों के अनुसार मोर्चे पर काम कर रहे लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को पहले टीके लगेंगे। हम सरकार के संपर्क में हैं ताकि खिलाड़ियों को टीके लग सकें।

वैक्सीनेशन तक बायो-बबल जरूरी
उन्होंने कहा कि बायो-बबल में क्रिकेट ऑर्गेनाइजर के साथ-साथ क्रिकेटर्स के लिए भी काफी चैलेंजिंग है। इन दिनों डोमेस्टिक सीजन भी बायो-सिक्योर माहौल में खेला जा रहा है। ऐसा तब तक करना होगा, जब तक हर खिलाड़ी को वैक्सीन नहीं मिल जाती। उन्होंने कहा कि सरकार फिलहाल हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन कर रही है। इसके बाद 50 साल की उम्र से ज्यादा और जरूरतमंद लोगों को टीका लगाया जाएगा। हम लगातार सरकार के संपर्क में हैं, ताकि खिलाड़ियों को भी वैक्सीन दी जा सके।

UAE में हालात ठीक नहीं
यूएई में 19 सितंबर को आईपीएल शुरू होने के समय एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के औसत 770 मामले थे, जो अब बढकर 3743 हो गए हैं। वहीं, भारत में अधिक आबादी और क्षेत्रफल के बावजूद अब एक दिन में 15 हजार से कम मामले आ रहे हैं, जो सितंबर में 90 हजार प्रतिदिन थे। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में हुआ था।

दर्शकों की मौजूदगी के लिए सरकार के संपर्क में
उन्होंने कहा कि हम लगातार हालात को रिव्यू कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान स्टेडियम में दर्शक लौटें, लेकिन इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के मुताबिक ही काम करेंगे। मौजूदा हालात में यह 100% तो नहीं हो सकता, लेकिन अगर हमें 25%-50% दर्शक भी स्टेडियम में लाने की अनुमति मिली, तो यह अच्छे संकेत होंगे।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Arun Dhumal Says Bcci Not Looking At Overseas Venue For Ipl 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r7puMY

रेल बजट 2021: 46 हजार किलोमीटर रेल लाइन पर बिजली से दौड़ेंगी ट्रेनें, यहां पढ़ें रेलवे को क्या-क्या मिला

https://ift.tt/39xJfHr

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण का ये तीसरा बजट था। कोरोना वायरस की वजह से इस बार का बजट कई मायने में अलग रहा। आम बजट के साथ 1,10,055 करोड़ रुपये का रेल बजट भी पेश किया। निर्मला सीतारमण ने बजट में रेलवे से जुड़े कुछ बड़े ऐलान किए हैं।

इस साल के बजट में रेल यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया गया है। साथ ही देश के तमाम रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा रेलवे में प्राइवेट निवेश बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी पूरा जोर दिया गया है। 

कोरोना महामारी और पिछले साल लॉकडाउन के कारण देश को आर्थिक तौर पर काफी घाटा हुआ है। जिसके कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भारी झटका लगा है। क्योंकि मार्च 2020 से फुल स्केल सर्विस का संचालन नहीं किया गया है। इससे पहले, रेल बजट और केंद्रीय बजट को अलग-अलग पेश किया गया था। हालांकि, लंबे समय से चली आ रही प्रथा 2016 में बीजेपी सरकार ने समाप्त कर दी। 

इस साल भारतीय रेलवे के लिए 1,10,055 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसमें 1,07,100 करोड़ रुपये केवल कैपीटल व्यय के लिए दिए है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि 46 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन पर ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी। इसके अलावा नेशनल रेल प्लान (एनआरपी) 2030 के ड्राफ्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है।

देश में सिर्फ एक ही अंडर कंस्ट्रक्शन बुलेट ट्रेन परियोजना है, जो मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ेगी। निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के बाद पहली बार संसद में बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है जो आज से पहले हमने कभी नहीं देखी थी, 2020 में हमने कोविड-19 की वजह से क्या-क्या देखा है उसका कोई उदाहरण नहीं है। 

वित्त मंत्री का रेलवे क्षेत्र में ऐलान

  • 46 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन पर ट्रेनें बिजली से दौड़ेंगी।
  • सरकार को कुछ तेजस ट्रेनों, कृषि वस्तुओं को स्थानांतरित करने के लिए एक समर्पित रेलवे लाइन और रेलवे के कुछ बुनियादी ढांचे के अपग्रेड की भी उम्मीद है।
  • 2030 को ध्यान में रखते हुए नेशनल रेल प्लान पर तेजी से काम।
  • सरकार हाई स्पीड निजी ट्रेनों को शुरू करने पर भी ध्यान केंद्रित करने की संभावना है, जो प्रमुख पर्यटन केंद्रों, तीर्थ स्थलों और अन्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ेगी।
  • रेलवे के 'सुरक्षा कोष' के लिए आवंटन बढ़ाना जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षा में वृद्धि भी संभव हो।
  • चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 63 हजार करोड़ आवंटित।
  • रेलवे को 2030 तक पूरी तरह से हरे रंग में बदलने की योजना को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रीन रेलवे' परियोजनाओं के लिए एक विशेष आवंटन भी कर सकता है।
  • वित्त मंत्री ने रेलवे और मेट्रो के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो और सिटी बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी। मेट्रो लाइट को लाने पर जोर दिया जा रहा है। कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया है।

भारतीय रेलवे की प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए, एफएम ने पूर्वी और पश्चिमी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के चालू होने की बात कही। उन्होने कहा कि इंडस्ट्री के लिए माल रेल भाड़ा कम करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। जून 2022 तक वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC and EDFC) को लागू कर दिया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि 2021-22 में ईसटर्न डीएफसी का 263 किलोमीटर लंबा सोननगर गोमो ब्लॉक का पीपीपी मोड में शुरू किया जाएगा। 

रेल बजट 2021 ने, दिसंबर 2023 तक ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100% इलेक्ट्रीफिकेशन के लिए नेशनल ट्रांसपोर्टर प्लान पर भी प्रकाश डाला। पेसेंजर्स फंर्ट पर, सीतारमण ने कहा कि फेसेलिटी बढ़ाने के लिए नए विस्टाडोम एलएचबी कोच पर्यटक मार्गों पर ट्रेनों से जोडें जाऐंगे। वित्त मंत्री के अनुसार, भारतीय रेलवे के सुरक्षा उपायों के पिछले कुछ वर्षों में परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च डेन्सिटी नेटवर्क और अत्यधिक उथल-पुथल वाले मार्गों पर ट्रेनों की सुरक्षा के लिए एक स्वदेशी एंटी कोलिजन सिस्टम लगाया जाएगा।

पीयूष गोयल की अगुवाई वाली भारतीय रेलवे ने हाल ही में राष्ट्रीय रेल योजना 2024 का अनावरण किया, जो इस बात का संकेत देता है कि रेल बजट 2021 किस पर केंद्रित होगा। भारतीय रेलवे, स्टेशनों को अपग्रेड करने और नेटवर्क पर ट्रेनों को चलाने के लिए प्राइवेट क्षेत्रों को बड़े पैमाने पर आमंत्रित करना चाहता है। भारत का पहला "निजी रेलवे स्टेशन" - मध्य प्रदेश में हबीबगंज - पीपीपी मोड के तहत अपने पहले चरण के पूरा होने के करीब है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे इस वर्ष के पहले 6 महीनों में 150 निजी ट्रेनों की परियोजना को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहा है।


 


 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Union budget 2021 highlights Railway Budget 2021 Special attention to trains running on 46 thousand kilometers railway line
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j7LLYk

B'Day: 22 की उम्र में बन गए थे कप्तान, ऐसे बनाया टीम को नंबर वन, टीम की कमान संभालते ही रचा था इतिहास 

https://ift.tt/2MlM3i9

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ आज अपना 40वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1981 में स्मिथ का जन्म जोहान्सबर्ग में हुआ था। वह महज 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान बन गए थे और उन्होंने लगभग 100 टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है। 2002 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करने वाले स्मिथ ने एक महीने बाद ही वन-डे टीम में भी अपना दमखम दिखा दिया था। 

दरअसल, 2003 विश्व कप में करारी हार के बाद, दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने एक बड़ा जुआ खेला और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कमान 22 वर्षीय ग्रीम स्मिथ को सौंप दी। इसके बाद उन्होंने 2003 के इंग्लैंड दौरे पर एक के बाद एक डबल सेंचुरी मारकर तहलका मचा दिया था। 277 एजबेस्टन में और लॉर्ड्स में 259 रनों की पारी खेली। हालांकि, टीम कई मैच हार गई, लेकिन ग्रीम स्मिथ लगातार रन बनाते रहे। 

वन-डे के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करना भी दक्षिण अफ्रीका के नाम है। इन्हीं कप्तानी में अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के 434 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। 12 मार्च 2016 को खेले गए इस ऐतिहासिक मैच में स्मिथ ने महज 55 गेंदों में 90 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

2006 में ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से टेस्ट हारने के बाद अगले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की शर्मनाक हार देखी। हालांकि, 2006-07 में भारत के खिलाफ 2-1 की घरेलू जीत ने स्मिथ के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम के लिए एक शानदार शुरुआत की। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश (उन्होंने चटगांव में नील मैकेंज़ी के साथ 415 के रिकॉर्ड जीत दर्ज की) और इंग्लैंड में 2008 के अंत में एक ऐतिहासिक श्रृंखला जीत थी और 2012 में, इंग्लैंड को 2-0 से हराने के बाद, दक्षिण अफ्रीका नंबर 1 टेस्ट टीम बन गया। उस साल उन्होंने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया - ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से यादगार श्रृंखला में हराया। 2014 में घर में ऑस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार के बाद स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday Graeme Smith: know some facts about his life
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ana3cD