Saturday, January 30, 2021

Farmer Protest: गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में अब तक 38 FIR और 84 गिरफ्तारियां, सिंघु, टीकरी, लाल किले पहुंची फोरेंसिक टीम

https://ift.tt/3t4cVDM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद, दिल्ली पुलिस ने दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के विभिन्न मामलों में 38 केस दर्ज किए हैं और इस सिलसिले में 84 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई बर्बरता को लेकर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जालंधर में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। 

विदेशी संगठनों और व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस
सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों - तरनतारन के जुगराज सिंह और नवप्रीत सिंह - ने 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर निशान साहिब का झंडा फहराया था। इन्हें  गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस ने जालंधर के बस्ती जवाला खेल इलाके में भी छापे मारे। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में भड़की हिंसा में विदेशी संगठनों और व्यक्तियों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है, जिससे जांच का दायरा और बड़ा हो गया है।

लाल किले पहुंची फोरेंसिक टीम
वहीं 26 जनवरी को हुई हिंसा के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम शनिवार को लाल किले पहुंची। यहां जांच एजेंसी ने लाल किले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज इक्टठा किए। इस बीच, पुलिस ने मीडिया से अपील की है कि 26 जनवरी को हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान के फुटेज को जांच एजेंसी को मुहैया कराए। अपराध शाखा ने इस सिलसिले में जांच में शामिल होने के लिए नौ किसान नेताओं को नोटिस भेजे हैं।

उपद्रव में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने प्रदर्शन किया
26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके विरोध में दिल्ली पुलिस महासंघ और घायल जवानों के परिवारों के लोग शहीदी पार्क में प्रदर्शन किया। हिंसा में घायल हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि मैं लाल किले के गेट पर तैनात था। हम भीड़ को बाहर निकाल रहे थे, इसी दौरान उपद्रवियों ने अचानक हमला कर दिया। उनके हाथों में लाठियां और तलवारें थीं। मुझे सिर और पैरों में चोटें आईं हैं।

घायल जवानों के परिवारों के साथ ही दिल्ली पुलिस के मौजूदा और रिटायर्ड कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

किसानों का गाजीपुर पहुंचने का सिलसिला जारी
UP और हरियाणा से किसान लगातार गाजीपुर पहुंच रहे हैं, क्योंकि मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुई महापंचायत में यह अपील की गई थी। उधर, किसान नेता आज एक दिन का उपवास रखकर सद्भावना दिवस मना रहे हैं। इसके जरिए वे 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा का प्रायश्चित करना चाहते हैं।

सिंघु बॉर्डर पर हिंसा के मामले में 44 लोग गिरफ्तार
किसान आंदोलन के सबसे बड़े पॉइंट सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और किसानों के बीच हिंसा हो गई। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक उपद्रवी ने SHO पर तलवार से हमला कर दिया था। इस मामले में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
26 January violence, 38 FIRs and 84 arrests so far
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39wOKGe

इजराइली दूतावास के बाहर धमाका: जैश-उल-हिंद नाम के संगठन ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी, प्रोफेशनल ने बनाया था बम

https://ift.tt/36qBQI4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम को हुए ब्लास्ट  की जिम्मेदारी जैश-उल-हिंद नाम के संगठन ने ली है। वहीं ब्लास्ट वाली जगह एक गुलाबी रंग का कपड़ा या दुपट्टा मिला है। ये आधा जला हुआ है। गुलाबी दुपट्टे का रहस्य क्या है इसका पता लगाया जा रहा है।

इस बीच इस ब्लास्ट को लेकर एक नया खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि रेकी के बाद आईईडी को प्लांट किया गया। जांच में पता चला है कि जिस बम का इस्तेमाल किया गया था, उसकी बनावट और दूसरे डिटेल से पता चलता है कि उसे एक प्रोफेशनल ने तैयार किया था। जांच एजेंसियों के सूत्र बताते हैं कि बम तैयार करने वाले व्यक्ति को पहले से इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। इस धमाके की जांच के लिए देश की टॉप एजेंसियां लगी हुई हैं। NSG इस्तेमाल विस्फोटकों का विश्लेषण कर रही है, जबकि NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच कर रही है। उधर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के लोगों की सुरक्षा के लिए भारत पर भरोसा है। भारत इजरायलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

ब्लास्ट के समय एम्बेसी के आसपास 45 हजार मोबाइल फोन एक्टिव थे
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट के समय आसपास के इलाके में 45 हजार मोबाइल फोन एक्टिव थे। जांच टीम को उस एरिया के मोबाइल टॉवर के यह डेटा मिला। हालांकि यह साफ नहीं है कि धमाके को अंजाम देने वाले लोग वारदात के दौरान अपने साथ फोन रखे हुए थे या नहीं। 

कैब बुक करने वालों के डेटा की हो रही पड़ताल
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर आने या यहां से जाने के लिए कैब बुक करने वालों के डेटा की पड़ताल भी कर रही है। इनमें ओला और उबर समेत दूसरी कैब सर्विस शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच कैब लेने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पहले पूरी सड़क की सीसीटीवी 3 घंटे की ली गई थी। अब 3 दिन की फुटेज ली जा रही है।

ब्लास्ट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया
अब तक की जांच में पता चला है कि ब्लास्ट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया था। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से ड्राई सेल के टुकड़े इकट्ठा किए हैं। आशंका ये है कि धमाके के लिए प्रयोग में लाया गया विस्फोटक मिलिट्री ग्रैड का है। हालांकि इस बारे में फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी भी नहीं आई है।

गुलाबी दुपट्टे की भी होगी जांच
इस्राइल दूतावास के पास जहां धमाका हुआ था वहां से बरामद लिफाफे और जले हुए पिंक कलर के दुपट्टे की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में 3डी मैपिंग भी कराई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से आज कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दो ईरानी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। 

इजराइल के राजदूत ने कहा- यह आतंकी हमला ही था
इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार को हुए ब्लास्ट को इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने आतंकी हमला करार दिया है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मलका ने शनिवार को कहा, ‘हमारे पास इस पर भरोसा करने के पर्याप्त कारण हैं कि यह आतंकी हमला था। हम इससे हैरान नहीं है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद पिछले कुछ हफ्तों से हम अलर्ट थे।’ इजराइल के डिफेंस ने हमले के पीछे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हाथ बताया है।

जांच में अब तक मिले अहम सबूत

  • फॉरेंसिंक टीम की तफ्तीश में सामने आया है कि ब्लास्ट के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था।
  • मौके से क्राइम ब्रांच की टीम को आधा जला हुआ लाल रंग का दुपट्टा (scarf) और इजराइली राजदूत के नाम एक लिफाफा मिला है।
  • सूत्रों के मुताबिक, इस लिफाफे के अंदर से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है। इसमें 'यह तो ट्रेलर है' लिखा है। फॉरेंसिक टीम अब फिंगर प्रिंट की जांच कर रही है।
  • जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक कैन के टूटे हुए टुकड़े और बॉल बियरिंग्स बरामद किया है। इन टुकड़ों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
  • शुरुआती जांच से पता चला है कि कोल्ड ड्रिंक कैन में विस्फोटक और बॉल बियरिंग्स को ठूंस दिया गया था।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Explosion outside Israeli embassy, organization named Jaish-ul-Hind took responsibility for the blast
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r4Zlyb

Tata Tiago लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://ift.tt/2MiwQhN

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Tiago (टियागो) का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है। खास बात यह कि इसे ग्राहकों के बजट का ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बात करें कीमत की तो Tata Tiago Limited Edition (टाटा टियागो लिमिटेड एडिशन) को 5.79 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

लिमिटेड एडिशन को XT वेरिएंट पर तैयार किया गया है, यह एडिशन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। इसमें 3 सिंगल टन कलर फ्लेम रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और डेटोना ग्रे का ऑप्शंस  मिलेगा।  

Maruti Swift ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

फीचर्स
इस कार में 5 इंच का हरमन का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है।Navimaps के माध्यम से 3D नेविगेशन, रिवर्स पार्किंग सेंसर विद डिस्प्ले, वॉइस कमांड रिकग्निशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक और रियर पार्सल शेल्फ को शामिल किया गया है। इस कार में 14 इंच के  बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Honda City Hybrid जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में मैकेनिकल तौर पर किसी तरह का बदला नहीं किया गया है। इसमें रेगुलर एडिशन वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 85 bhp मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Tiago Limited Edition launch, know price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jcNYlj

Coronavirus one year: लॉकडाउन, पलायन, वैक्सीन जानें 365 दिन में कोरोना ने कैसे बदली लोगों की जिंदगी

https://ift.tt/3afWbRA

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण का पहला केस भारत में 30 जनवरी 2020 को केरल में सामने आया था। तब देश के ज्यादा लोगों को इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी। ये वो महीना था जब कोरोना दुनियाभर में तेजी से फैल रहा था। भारत से पहले दुनिया के 18 देशों में कोरोना के केस मिल चुके थे। फरवरी में भारत में 3 केस सामने आ चुके थे, लेकिन मार्च के बाद सबकुछ बदलना शुरू हो गया था। 

पहला मरीज मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया। ये भारत के इतिहास में पहली बार हुआ था। जब इतनी बड़ी आबादी को घरों में कैद कर दिया गया।ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मुताबिक भारत में दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया। आज कोरोना का पहला मामला आए एक साल पूरा हो चुका है। पिछले 12 महीने में कोरोना देश में बहुत कुछ बदल दिया है। कोरोना के दौर में लॉकडाउन, मजदूरों का पलायन, आत्मनिर्भर भारत, वैक्सीन से लेकर बहुत कुछ देखने को मिला। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus completes one year in India coronavirus latest updates coronavirus new cases in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YzRmwJ

Benelli TRK 502 BS6 भारत में लांच हुई, जानें कीमत और फीचर्स  

https://ift.tt/2MEtyW4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की बाइक निर्माता कंपनी बेनेली (Benelli) ने  भारत में TRK 502 BS6 एडवेंचरस बाइक को लांच कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके लिए टोकन अमाउंट राशि 10 हजार रुपए रखी गई है। 

यह बाइक तीन कलर ऑप्शन प्योर व्हाइट, बेनेली रेड और मेटेलिक डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगी। इस बाइक पर 3 साल तक अनलिमिटेड किलोमीटर्स तक की वारंटी दी जा रही है। 

Triumph Speed Triple 1200RS भारत में लाॅन्च, जानें कीमत

कीमत
बात करें कीमत की तो Benelli TRK 502 को 4.80 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है। हालांकि बेनेली रेड और प्योर व्हाइट कलर के लिए 4.90 हजार रुपए तक  और मेटेलिक डार्क ग्रे कलर के लिए 4.80 हजार रुपए अधिक चुकाना होंगे। कंपनी के अनुसार यह लॉन्चिंग कीमत है, भविष्य में इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है।

2021 KTM 890 Duke से उठा पर्दा, इन शानदार फीचर्स से लैस है ये बाइक

इंजन और पावर
Benelli TRK 502 एडवेंचरस बाइक में एक नया ट्वीक BS6-कंप्लाइन 500 cc ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 47.5 की मैक्सिम पावर और 8500 rpm के साथ 46nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।इस इंजन के साथ 6- स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Benelli TRK 502 BS6 launch in India, know price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39wLue3

किसान आंदोलन में आए बदलाव पर टिकैत ने कहा, तूफान में सूखी टहनी-डालियां टूट गईं, मजबूत स्तम्भ बरकरार 

https://ift.tt/3pBIXVB

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुई घटना के बाद से आंदोलन पर काफी असर पड़ा। किसान संगठनों पर दबाब बनना शुरू हो गया और उनपर तरह-तरह के आरोप लगने लगे, हालांकि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, एक तूफान आया था, इस तूफान में टहनी, डालियां और खोखले दऱख्त टूट गए, अब सिर्फ मजबूत स्तम्भ खड़े हैं। दरअसल, दिल्ली की सीमाओं पर इस आंदोलन की शुरूआत नवंबर 2020 में हुई। गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत के समर्थकों की भीड़ कम थी। हालांकि मौजूदा समय में टिकैत के ही समर्थक ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आईएएनएस को बताया, ज्यादा भीड़ के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है, खेत का काम छूटेगा और यहां कोई काम नहीं है। आंदोलन में आप पांच आदमी बिठा दो और किसान संगठन का झंडा सड़क के बीच में लगा दो, किसी सरकार की ताकत नहीं की उस झंडे को भी हाथ लगा दे। आंदोलन भीड़ से नहीं चलता, आंदोलन का मकसद क्या है उससे चलता है।

उन्होंने आगे कहा कि, इस तूफान में हल्की टहनियां, डालियां और खोखले दऱख्त थे, वह टूट गए, अब सिर्फ मजबूत स्तम्भ खड़े हैं। गाजियाबाद से भारतीय किसान यूनियन (आराजनैतिक) के बैनर तले आए विजेंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया, हमें एमएसपी पर गारंटी चाहिए और सरकार इन तीनों कानून को वापस लेले, हम यहां से तुरन्त हट जाएंगे।

सरकार ने एक जहर का ग्लास दे दिया है, अब उसमें से एक चम्मच कम करें या दो चम्मच, जहर तो जहर होता है। बॉर्डर पर बढ़ती भीड़ पर उन्होंने कहा कि, गणतंत्र दिवस पर हम सभी परेड में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद हम अपने गांव रवाना हो गए, अब फिर आन्दोलन में शामिल होने आए हैं। हमारे ऊपर प्रशासन ने दबाब बनाया, जिसके कारण हमारे नेता के आंखों में आंसू आए। उसी आक्रोश में बॉर्डर पर भीड़ बढ़ रही है और जिसके पास जैसी सहूलियत है वह उससे आ रहा है।

दरअसल, किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार नये कानूनों में संशोधन करने और एमएसपी पर खरीद जारी रखने का लिखित आश्वासन देने को तैयार है।

केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून 2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून 2020 को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर किसान 26 नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

 प्रधानमंत्री ने कहा  कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं...

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। किसान नेताओं को कहा गया कि सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव आपके सामने पेश किया गया है, जब आप मन बना लेंगे और नतीजे पर पहुंच जाएंगे तो तोमर साहब एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। 

चौधरी ने बताया कि,  हमने कृषि कानून को वापस लेने की गुहार लगाई। बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। हमनें जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उसे राज्य का दर्जा दिया जाए। हम देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
FarmersProtest: Agri Minister assured farmers, he is a phone call away from them provided they accept govts proposal    
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ctcnl1

Benelli TRK 502 BS6 भारत में लांच हुई, जानें कीमत और फीचर्स  

https://ift.tt/2MEtyW4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की बाइक निर्माता कंपनी बेनेली (Benelli) ने  भारत में TRK 502 BS6 एडवेंचरस बाइक को लांच कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके लिए टोकन अमाउंट राशि 10 हजार रुपए रखी गई है। 

यह बाइक तीन कलर ऑप्शन प्योर व्हाइट, बेनेली रेड और मेटेलिक डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगी। इस बाइक पर 3 साल तक अनलिमिटेड किलोमीटर्स तक की वारंटी दी जा रही है। 

Triumph Speed Triple 1200RS भारत में लाॅन्च, जानें कीमत

कीमत
बात करें कीमत की तो Benelli TRK 502 को 4.80 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है। हालांकि बेनेली रेड और प्योर व्हाइट कलर के लिए 4.90 हजार रुपए तक  और मेटेलिक डार्क ग्रे कलर के लिए 4.80 हजार रुपए अधिक चुकाना होंगे। कंपनी के अनुसार यह लॉन्चिंग कीमत है, भविष्य में इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है।

2021 KTM 890 Duke से उठा पर्दा, इन शानदार फीचर्स से लैस है ये बाइक

इंजन और पावर
Benelli TRK 502 एडवेंचरस बाइक में एक नया ट्वीक BS6-कंप्लाइन 500 cc ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 47.5 की मैक्सिम पावर और 8500 rpm के साथ 46nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।इस इंजन के साथ 6- स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Benelli TRK 502 BS6 launch in India, know price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cmcm2k

किसान आंदोलन का 66वां दिनः सरकार ने इंटरनेट, बिजली-पानी बंद किया, पुलिस ने NH-24,गाज़ीपुर बॉर्डर का मार्ग 

https://ift.tt/3j2KlxS

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। दिल्ली की हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर पर किसानों और ग्रामीण के बीच हिंसक संघर्ष के एक दिन बाद लेबर पार्टी के ब्रिटिश सांसद तन्मनजीत सिंह ढेसी ने चेतावनी दी है कि अगर सत्ता में बैठे लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया तो इससे उनका आंदोलन और मजबूत होगा। ढेसी ने ट्वीट कर कहा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि किस तरह भीड़ और पुलिस पानी, बिजली और इंटरनेट की सुविधा से वंचित करके किसानों को डराने और धरना-स्थल से हटाने की कोशिश कर रही है।

ब्रिटिश सांसद तन्मनजीत सिंह ढेसी ने  एक अन्य ट्वीट में कहा कि हिंसा के लिए दोषियों को नहीं बख्शा जा सकता, लेकिन अगर सत्ता में बैठे लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो इससे उनका आंदोलन और मजबूत होगा। इससे पहले पंजाब मूल के ब्रिटिश सांसद ने किसानों के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर 100 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भेजा था। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठाने के लिए जॉनसन से आग्रह किया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों और ग्रमीणों के बीच हिंसक संघर्ष शुरू होने के बाद क्षेत्र की तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने इलाके में चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दी और धरना-स्थल की ओर से लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बातचीत में आरोप लगाया कि किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान तिरंगे का अपमान किया और वे पिछले दो महीने से इलाके में डेरा डाले हुए हैं जिससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं। वहीं,  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने NH-24,गाज़ीपुर बॉर्डर पर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
farmers protest day 66: Violence erupts at Singhu border 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MEgv73

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट

https://ift.tt/3qVdYUD

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले ही सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनका एंजियोप्लास्टी किया गया था।

बता दें कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 जनवरी को अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया। 48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को 7 जनवरी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी हो गई है। हॉस्पिटल से बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि, "मैं इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं।" कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में 48 साल के सौरव गांगुली का इलाज चल रहा था। उन्हें शनिवार को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक,अभी उनकी एक ही एंजियोप्लास्टी की गई है। गांगुली के दिल की नसों में बाकी ब्लॉकेज के लिए होने वाली अगली एंजियोप्लास्टी पर फैसला बाद में लिया जाएगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI President Sourav Ganguly admitted to Kolkata hospital again after chest pain
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YitLRb

Bhaskar Special: 25 साल पहले इस क्रिकेटर ने रचा था इतिहास, महज 32 गेंदों में 1 रन देकर लिए थे 7 विकेट 

https://ift.tt/39uELBm

डिजिटल डेस्क  (भोपाल)। आज से 25 साल पहले 30 जनवरी 1993 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ क्रिकेट ग्राउंट पर ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच एक गेंदबाज की वजह से इतिहास में दर्ज हो गया। वेस्ट इंडीज के महान बॉलर के एक्स्ट्राऑर्डिनरी स्पेल की वजह से यह मैच आज भी याद किया जाता है। दरअसल, यह कारनामा किया था वेस्ट इंडीज के धांसू गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने। 

कर्टली एम्ब्रोस की जबरदस्त गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम धरासाई हो गई थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 119 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 178 रन।  वेस्ट इंडीज ने कर्टली एम्ब्रोस की शानदार गेंदबाजी की वजह से यह टेस्ट एक इनिंग और 25 रन से जीत लिया था। एम्ब्रोस को मैन ऑफ दा मैच भी चुना गया था। 

रिकॉर्ड के मुताबिक, एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहली पारी में 85 रन पर दो विकेट था। इसके बाद एम्ब्रोस ने एक ऐसा स्पेल डाला की ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 119 रन पर धरासाई हो गई। दरअसल, एम्ब्रोस ने महज 32 गेंदों में 1 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ियों को आउट कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। इसके बाद वेस्ट इंडीज ने पहली पारी में 322 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 203 रनों की मजबूत बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 178 रनों पर आलआउट हो गई। दूसरी पारी में कर्टली एम्ब्रोस ने 2 और इयान बिशप ने 6 विकेट हासिल किए थे। 

कर्टली एम्ब्रोस अपने कैरियर के अधिकतर समय में आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में अव्वल रहे और उन्हें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का दर्जा दिया गया। 1992 में एम्ब्रोस को विज्डन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में से एक नामित किया गया था। अक्टूबर 2010 में उन्हें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा वेस्टइंडीज के सार्वकालिक ग्यारह खिलाड़ियों में उनका चयन किया गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
  Cricket history: A record when Curtly Ambrose takes seven wickets for one run in 32 balls
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j3UaMm

ईरान का ब्लास्ट से कनेक्शन ! इजरायली दूतावास धमाके की जांच में जुटी भारतीय जांच एजेंसी

https://ift.tt/3tjWL9E

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर धमाका हुआ। धमाके वाली जगह से एक लेटर मिला, जिसमें लिखा था, 'ये तो ट्रेलर है' अब जांच एजेंसियों को संदेह है कि जल्द ही कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। ये छोटा सा ब्लास्ट किसी बड़ी साजिश का संकेत हो सकता है। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से मिले लेटर में  2020 में मारे गए कासिम सुलेमानी और ईरान के वरिष्ठ न्यूक्लियर वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह का भी जिक्र है। इस लेटर में बदला लेने की बात भी कही गई है। भारतीय जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं और इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं।

घटना की पीछे ईरान का हाथ !
दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके में ईरान का हाथ होने का अंदेशा है। दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार 29 जनवरी 2021 को हुई ब्लास्ट की घटना से पहले साल 2012 में इजरायल की एक कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में 2 ईरानी शामिल थे। ये धमाका भी भारत में हुआ था। अब जांच एजेंसी उन लोगों की भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही 2012 से लेकर अबतक कितने लोग ईरान से भारत आए और गए इनके रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियों को इस घटना के पीछे ईरान का हाथ होने का संदेह है। घटनास्थल पर जो लेटर मिला है उसमें कासिम सुलेमानी का जिक्र है। कासिम ईरान का सबसे ताकतवार कमांडर था, जिसे अमेरिकी हवाई हमले में मारा था।  

मोसाद करेगी इजरायली दूतावास धमाके की जांच
मोसाद दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके की जांच में भारतीय जांच एसेंजियों की मदद कर रही है। मोसाद के बारे में बताया गया है कि यह जांच एजेंसी अपने लेवल पर काम करती है। हालांकि अभी तक मोसाद के स्पॉट पर आने की कोई खबर नहीं है। लेकिन इस घटनाक्रम पर उसकी नजर बनी हुई है। जल्द ही मोसाद की टीम जांच के लिए दिल्ली आ सकती है। बता दें कि मोसाद इजराइल की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है जिसने दुनिया के सबसे खतरनाक और बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।  

इराक स्ट्राइक: जानिए कौन था मेजर कासिम सुलेमानी, अमेरिका के लिए क्यों था खतरा?

दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर आंतकी हमला हुआ- इजरायली अधिकारी 
दिल्ली में इजरायली विदेश मंत्रालय के बाहर हुई घटना को आतंकी वारदात करार दिया जा रहा है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी को अपडेट दिया जा रहा है। इजरायली अधिकारियों आतंकी हमले का अंदेश जताया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि इस काम में जांच एजेंसियों को खासी दिक्कत आ रही है। दरअसल, मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज में 1970 का टाइम आ रहा है। इसमें लाइव फुटेज चल रही है। पीछे की फुटेज को रिट्रीव करने में दिक्कत आ रही है। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए 2 संदिग्ध 
इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके में मिले सीसीटीवी फुटेज में एक कैब दिखाई दी है। जिससे दो लोग उस जगह के पास उतरते हैं, जहां धमाका कल शुक्रवार को धमाका हुआ था। कैब दोनों को वहां छोड़कर चली जाती है। दोनों संदिग्ध पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह बम प्लांट करके गए थे और इसके बाद दोनों संदिग्ध वहां से पैदल ही निकले थे। स्पेशल सेल ने उस कैब चालक का पता लगाकर उससे पूछताछ की है। उसके हिसाब से संदिग्धों के हुलिए का खाका तैयार किया जा रहा है। 

अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल का अंदेशा
जांच में जुटी स्पेशल सेल के मुताबिक इस ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। ब्लास्ट में छोटे-छोटे बॉल बेयरिंग भी इस्तेमाल किए गए थे। जिन्हें घटना स्थल से जांच के दौरान बरामद किया गया था। वहीं, सॉफ्ट ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े मिले हैं। शक है कि इसके जरिये ही विस्फोटक तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि 3 बजे के करीब जब इजरायली दूतावास से सभी लोग जा चुके थे। उस दौरान यह धमाका हुआ। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian investigative agencies are investigating Israeli Embassy blast Delhi blast investigation updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36nLM4U

पाकिस्तान 13 साल बाद दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करेगा, 2009 में आतंकियों ने किया था क्रिकेट टीम पर हमला  

https://ift.tt/3caTZx7

कराची  (आईएएनएस)। पाकिस्तान मंगलवार से यहां कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। पाकिस्तान 13 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। 2009 में श्रीलंका की टीम के बस पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान 2015 तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी नहीं कर सका था। उस घटना के बाद पिछले साल श्रीलंका की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलने गई थी।

श्रीलंका ने दिसंबर 2019 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद बांग्लादेश की टीम फरवरी में पाकिस्तान में एक टेस्ट खेली थी। बाबर आजम बतौर कप्तान अपने घर में पहली बार कोई सीरीज में खेलेंगे। बाजम को न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अंगूठे में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे।

आजम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट की पूर्वसंध्या पर संवाददाताओं से कहा, यह गर्व की बात है कि मुझे अपने देश में एक कप्तान के रूप में पदार्पण करना है। यदि आप तुलना करते हैं, तो दोनों (न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका) अच्छी टीम हैं। आप इसे किसी भी समय हल्के में नहीं ले सकते, वे (दक्षिण अफ्रीका) एक शीर्ष टीम हैं। लेकिन हमारे पास अपनी ताकत भी है। परिस्थितियां हमारे लिए अनुकूल हैं और खिलाड़ी यहां खेले हैं। तो वे उस परिस्थितियों से अच्छी तरह से अवगत होंगे।

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 26 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से पाकिस्तान केवल चार ही जीत पाया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 15 जीते हैं। दोनों के बीच सात मैच ड्रॉ रहा है। आजम ने कहा, हमें अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे सामने क्या है। यह एक तथ्य है कि हमारे पास उनके खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और हम इस बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उम्मीद करते हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan and South Africa are all set to lock horns in the historic Test series from January 26
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oiCAVN

B'Day: 21 की उम्र में इस क्रिकेटर ने किया था टेस्ट डेब्यू, 2015 के वर्ल्ड कप में मचा दी थी धूम 

https://ift.tt/3pC4c9O

डिजिटल डेस्क  (भोपाल)। 30 जनवरी 1990 को आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का जन्म सिडनी में हुआ था। महज 21 साल की उम्र में इस युवा गेंदबाज से 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए थे। आज अपना 31वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे मिचेल स्टार्क ने हाल ही में इंडिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में 2 विकेट लिए थे। 

मिचेल स्टार्क एक दशक से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। अपने छोटे से कैरियर में उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वन-डे क्रिकेट में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन शानदार रहा है। वे शुरुआती 17 मैचों में ही तीन बार पांच विकेट ले चुके हैं। मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी कर लेते हैं। 2013 में मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में वह सिर्फ 1 रन से अपना शतक लगाने से चूक गए थे। इसके अलावा 2015 के वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क ने 22 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे और उन्हें मैन ऑफ दा टूर्नामेंट चुना गया था। 


 
2016 में टखने की सर्जरी से लौटने के बाद  स्टार्क ने, आठ टेस्ट में 22.5 की औसत से 50 विकेट लिए, जिसमें 11 गॉले के मैदान पर और 13 एकदिवसीय मैचों में 19.6 की औसत से 26 विकेट लिए थे। 

मिचेल स्टार्क ने अब तक 61 टेस्ट मैचों में 255 विकेट हासिल किए हैं और 96 वन-डे मैचों में 184 विकेट।  15 नवंबर 2015 को, स्टार्क ने न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के खिलाफ 160.4 किलोमिटर प्रती घन्टा कीं गति से गेंद डालकर के टेस्ट मैच में सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
1990 Birth of left arm seamer Mitchell Starc, know about hiscricket career
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36sJIsq